×

Yogi Government 2.0: योगी ने ली लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ, केशव-ब्रजेश बने डिप्टी सीएम

Yogi Government 2.0: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में दो डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (Deputy CM Brijesh Pathak) और केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) बनाए गए हैं।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 25 March 2022 11:18 AM GMT (Updated on: 25 March 2022 1:20 PM GMT)
Yogi Adityanath Oath Ceremony
X

Yogi Adityanath Oath Ceremony

Yogi Adityanath Oath Ceremony: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के नेतृत्व में नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही दो डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (Deputy CM Brijesh Pathak) और केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) बनाए गए है। मंत्रिमंडल में 18 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री बनाए गए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कुल 53 सदस्यों को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है।

मंत्रिमंडल में अधिकतर युवाओं और महिलाओं को मौका दिया गया है। इसके अलावा मंत्रिमंडल की खास बात यह है कि दूसरे दलों से आए नेताओं को भी इसमें स्थान दिया गया है। साथ ही पिछडे और दलित वर्ग को विशेष स्थान दिया गया है।

कैबिनेट में इन मंत्रियों को मिली जगह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के नेतृत्व में जिन मंत्रियों को जगह दी गयी है। उनमें कैबिनेट मंत्रियों में

केशव प्रसाद मौर्य

बृजेश पाठक

सूर्य प्रताप शाही

सुरेश कुमार खन्ना

स्वतंत्र देव सिंह

बेबी रानी मौर्य

लक्ष्मी नारायण चौधरी

जयवीर सिंह

धर्मपाल सिंह

नंद गोपाल गुप्ता नंदी

भूपेंद्र सिंह चौधरी

अनिल राजभर

जितिन प्रसाद

राकेश सचान

अरविंद कुमार शर्मा

योगेंद्र उपाध्याय

आशीष पटेल

संजय निषाद के नाम शामिल हैं।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

नितिन अग्रवाल

कपिल देव अग्रवाल

रविंद्र जायसवाल

संदीप सिंह

गुलाबो देवी

गिरीश चंद्र यादव

धर्मवीर प्रजापति

असीम अरुण

जेपीएस राठौर

दयाशंकर सिंह

नरेंद्र कश्यप

दिनेश प्रताप सिंह

अरुण कुमार सक्सेना

दयाशंकर मिश्र दयालु

योगी मंत्रिमंडल में जिन्हे राज्यमंत्री बनाया गया है उनमें

राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह

दिनेश खटीक

संजीव गोंड़

बलदेव सिंह ओलख

अजीत पाल

जसवंत सैनी

रामकेश निषाद

मनोहर लाल मन्नू कोरी

संजय गंगवार

बृजेश सिंह

के.पी.मलिक

सुरेश राही

सोमेंद्र तोमर

अनूप प्रधान वाल्मीकि

प्रतिभा शुक्ला

राकेश राठौर गुरु

रजनी तिवारी

सतीश शर्मा

दानिश आजाद अंसारी

विजय लक्ष्मी गौतम

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story