×

BJP कार्यकर्ताओं ने उड़ता पंजाब का जताया विरोध,फूंका निर्देशक का पुतला

By
Published on: 17 Jun 2016 8:37 AM GMT
BJP कार्यकर्ताओं ने उड़ता पंजाब का जताया विरोध,फूंका निर्देशक का पुतला
X

[nextpage title="next" ]

udata panjab film poster

गोरखपुरः फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की उड़ता पंजाब का गोरखपुर में जमकर विरोध हुआ। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फिल्म उड़ता पंजाब का पोस्टर जलाकर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप का पुतला भी फूंका। उनकी मांग है कि इस तरह की विवादित फिल्म का प्रदर्शन बंद किया जाए।

फूंका निर्देशक का पुतला

-बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता शुक्रवार को विजय चौराहे पर जुटे।

-उन्होंने फिल्म उड़ता पंजाब का पोस्टर जलाया और अनुराग कश्यप का पुतला भी फूंका।

-इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इरफान अहमद मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...उड़ता पंजाब पर सेंसर बोर्ड ने किया 1 कट का वार, थियेटर में मिला प्यार

निचे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

film-director

क्या कहते हैं इरफान अहमद?

-उन्होंने विजय टॉकीज में लगी फिल्म को बंद करने की अपील की।

-ऐसी विवादित फिल्मों को चलने नहीं देना चाहिए।

-बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा इस फिल्म का विरोध करता है।

-इस फिल्म के प्रदर्शन को नहीं रोका गया तो कार्यकर्ता और बड़े आंदोलन कर सकते हैं।

-यह फिल्म पंजाब और देश के लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली है।

-इस फिल्म में युवाओं को गलत तरीके से नशे की जद में जाते हुए दिखाया गया है।

-वहीं एक नशेड़ी को हीरो के रूप में प्रदर्शित करना ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें...अनुराग की पांच भी थी विवादित, नहीं पहुंची थी सिनेमा घरों तक

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

UDTA-panjab-film

लगाए गए मुर्दाबाद के नारे

-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता विवादित फिल्में बंद करो और अनुराग कश्यप मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे थे।

-फिल्म उड़ता पंजाब को सेंसर बोर्ड ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक कट के साथ रिलीज करने की अनुमति दी।

-वहीं रिलीज के पहले विवादों में आई यह फिल्म कई सोशल साइट्स पर पहले ही लीक हो चुकी है।

-रिलीज के बाद इस फिल्म को निर्देशक अनुराग कश्यप के अपने जिले में भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

film-udta-panjab

[/nextpage]

Next Story