Meerut News: भाजपा और बसपा को पश्चिमी यूपी में जयंत चौधरी से मिल सकती है बड़ी चुनौती

Meerut News: घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव हारने के बाद तो तनाव और बढ़ गया है। पश्चिमी यूपी में जयंत चौधरी की रालोद इस बार चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दल के रुप में चुनावी मैदान में ताल ठोंकने के लिए पूरी मेहनत से जुटी है।

Sushil Kumar
Published on: 10 Sep 2023 11:33 AM GMT
Meerut News
X

Jayant Chaudhary (Pic:Social Media)

Meerut News: 2022 के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व और सीएम योगी के चेहरे पर स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली भाजपा के रणनीतिकारों के चेहरे पर पश्चिमी यूपी को लेकर तनाव साफ झलकता है। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुआ उपचुनाव हारने के बाद तो तनाव और बढ़ गया है। इस नतीजे के बाद खासकर पश्चिमी यूपी में जयंत चौधरी की रालोद इस बार चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दल के रुप में चुनावी मैदान में ताल ठोंकने के लिए पूरी मेहनत से जुटी है। कल यानी 11 सितम्बर को ग्रेटर नोएडा में पश्चिमी यूपी के पांच मंडलों- मुरादाबाद, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर और आगरा- के 22 जिलों के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक यूपी की सभी 25 लोकसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने की रालोद की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

जयंत चौधरी ने अगले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की संरचना को मजबूत करने के लिए कल यानी 11 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में पश्चिमी यूपी के पांच मंडलों- मुरादाबाद, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर और आगरा- के 22 जिलों के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। इसमें जयन्त चौधरी पश्चिमी उत्तरप्रदेश के जिलाध्यक्षों, जोनल अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ संगठन की समीक्षा करेंगे। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सिंचाई मंत्री डा.मैराजुउद्दीन अहमद बताते हैं कि पश्चिम यूपी क्षेत्र के सभी क्षेत्रीय और जिला अध्यक्षों को बैठक में भाग लेने और मौजूदा जमीनी स्तर की राजनीतिक स्थिति के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया है।

हालांकि इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों का वितरण तय नही है। फिर भी रालोद की नजर इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 12 संसदीय सीटों मेरठ, बुलन्दशहर, मुजफ्फरनगर, कैराना, बागपत, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, फतेहपुर सीकरी पर लगी है। रालोद वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे से पहले संगठन को दुरुस्त कर 'इंडिया' गठबंधन के तले पश्चियमी यूपी की इन सीटों पर दावा मजबूत करने की कोशिश में है। रालोद नेताओं का मानना है कि पश्चिहमी यूपी की 12 ससंदीय सीटों में उसे 'इंडिया' गठबंधन में सात से आठ सीटें मिल सकती हैं।

दरअसल,पश्चिमी यूपी को लेकर भाजपा की चिंता ऐसे ही नहीं है। पश्चिमी यूपी के जाट बेल्ट में सपा और रालोद गठबधन ने बड़ा प्रभाव डाला है। मुरादाबाद मंडल की 27 में से 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। यहां भाजपा केवल दस सीटें जीत सकी थी। सहारनपुर क्षेत्र की 16 में से नौ सीटों पर सपा-रालोद ने जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव ही नहीं पिछले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को सबसे बड़ा नुकसान पश्चिमी यूपी में हुआ था। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को जिन 16 सीटों पर हार मिली थी, उनमें सात पश्चिमी यूपी की ही थीं। इसमें सहारनपुर भी शामिल है। मुरादाबाद मंडल में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लोकसभा के बाद यह सिलसिला 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जारी रहा।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन में रालोद भी शामिल हुई थी। गठबंधन के वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में रालोद ने अपनी बढ़ती ताकत का एहसास कराया। सपा और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के साथ गठबंधन करके रालोद ने पश्चिधमी यूपी की 33 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से 8 पर पार्टी को विजय मिली थी। इसके बाद दिसंबर 2022 में मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा और आसपा के सहयोग से रालोद ने जीत दर्ज कर सत्तारूढ़ भाजपा को अपनी बढ़ती ताकत का एहसास कराया। यह सिलसिला वर्ष 2023 के नगरीय निकाय चुनाव में भी जारी रहा। जब रालोद ने जाट मतदाताओं का मिजाज बताने वाली बड़ौत, मुरादनगर, हापुड़, अनूपशहर, चंदौसी, गजरौला, अतरौली, खैर, इगलास समेत कई नगर पालिका परिषद में भाजपा को हराकर विजय प्राप्त की। सहारनपुर के दलित नेता और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के साथ जयंत चौधरी की केमिस्ट्री काफी परवान चढ़ रही है। जुलाई में जंतर-मंतर पर चंद्रशेखर के धरने में शामिल होकर जयंत चौधरी ने दलित नेता के साथ अपने रिश्ते जाहिर कर दिए थे। पिछले एक महीने से रालोद समरसता अभियान चला रही है। कुल मिलाकर पिछले कई महीनो से रालोद पश्चिमी यूपी में रालोद की सियासी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं उससे उसके इरादे साफ दिख रहे हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story