Loksabha Election 2024: मिशन 2024 की तैयारियों में जुटे योगी-अखिलेश, सपा-भाजपा के अपने-अपने दावे

Loksabha Election 2024- पिछली बार हारी लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जहां दिग्गज नेताओं को लगा रखा है वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव खुद सक्रिय भूमिका में आ गये हैं। दोनों ही दल अभी से अपनी-अपनी जीत के दावे करने लगे हैं।

Hariom Dwivedi
Written By Hariom Dwivedi
Published on: 4 March 2023 4:01 PM GMT (Updated on: 4 March 2023 4:18 PM GMT)
BJP and samajwadi party strategy for Loksabha Election 2024
X

फाइल फोटो- अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ

Loksabha Election 2024- यूपी विधानसभा का बजट सत्र स्थगित होते ही राजनीतिक पार्टियां मिशन 2024 की तैयारियों में जुट गई हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में नफा-नुकसान को देखते हुए सभी दलों ने कील-कांटा दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। पार्टियां अपने स्तर पर टिकट के संभावित दावेदारों का आंतरिक सर्वे भी करा रही हैं। खासकर सत्तारूढ़ दल बीजेपी और प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी। पिछली बार हारी लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जहां दिग्गज नेताओं को लगा रखा है वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव खुद सक्रिय भूमिका में आ गये हैं। दोनों ही दल अभी से अपनी-अपनी जीत के दावे करने लगे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव जीतेगी। वह नहीं मानते कि यहां विपक्ष की कोई चुनौती है। वहीं, यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी शनिवार को कहा कि यूपी की सभी सीटों पर बीजेपी नंबर वन है। पिछले चुनावों की तरह आगामी चुनाव में भी जनता भाजपा को ही अपना आशीर्वाद देगी। हम प्रचंड बहुमत से जीतने जा रहे हैं।

अखिलेश का दावा- 2024 में जीतेगी सपा

अखिलेश यादव शनिवार को सपा विधायक संग्राम सिंह यादव की माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी की जीत का दावा किया। कहा कि केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकार में महंगाई आसमान को छू रही है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। इस सरकार ने नौजवानों को रोजगार नहीं बल्कि धोखा दिया है। किसानों से वादाखिलाफी की। 2024 में आम जनता इनके खिलाफ वोटिंग कर बदला लेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पुलिस-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। पुलिस का व्यवहार बदल गया है। देश में सबसे ज्यादा हिरासत में मौतें उत्तर प्रदेश में ही हो रही हैं। भाजपा न तो कानून को मानती है और संविधान तो। उन्होंने कहा 2024 में समाजवादी पार्टी सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

शिवपाल ने भी संभाला मोर्चा

कानपुर देहात के रूरा पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। किसान, मजदूर और नौजवान परेशान हैं। बीजेपी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। आगामी चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें: सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही बीजेपी, इन नेताओं का टिकट कटना तय!

Hariom Dwivedi

Hariom Dwivedi

Next Story