×

बेटी के सम्मान में सड़क पर उतरी भाजपा, विरोधियों पर तीखा हमला

भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह आजम खान पर जम कर बरसे। उन्होंने कहा जो अपनी मां का न हुआ, वो किसी और का क्या होगा। पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोई सुरक्षित नही, बस आजम खान की भैंसे सुरक्षित हैं। पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा बहन बेटियों के सम्मान के लिए लड़ती रही है।

zafar
Published on: 11 Aug 2016 1:10 PM GMT
बेटी के सम्मान में सड़क पर उतरी भाजपा, विरोधियों पर तीखा हमला
X

आगरा: ' बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में ' नारे के साथ कलेक्टरेट घेरने आए भाजपा के प्रदेश महामंत्री और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह आजम खान पर जम कर बरसे। उन्होंने कहा जो अपनी मां का न हुआ, वो किसी और का क्या होगा। पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोई सुरक्षित नही, बस आजम खान की भैंसे सुरक्षित हैं।

बेटियों का सम्मान

-पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा बहन बेटियों के सम्मान के लिए लड़ती रही है।

-भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि हम बलात्कार पीड़ित को ढांढस बंधाने जाते हैं, तो वो कहते हैं कि बन्द कमरे में क्या बात कर रहे थे।

-उन्होंने कहा कि कैराना और अलीगढ में परेशान बहनें पढ़ना-लिखना छोड़ कर पलायन को मजबूर हैं पर उनकी कोई सुनवाई नहीं होती।

bjp program-daughters respect-attack opposition

मोदी के बयान से नुकसान नहीं

-राष्ट्रीय राजनीति पर पंकज सिंह ने कहा कि मोदी के गौ बयान से कोई नुकसान नहीं हुआ है और शीर्ष नेताओ में कोई मतभेद नहीं है।

-भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को चुनाव लड़ाने पर उन्होंने कहा कि यह फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।

-उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस राष्ट्र विरोधियों के साथ खड़ी हैं। जो देश विरोधी नारे लगाने वाले जेएनयू के साथ खड़े होंगे वो आम जनता के लिए क्या करेंगे।

-पंकज सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने अफजल को फांसी दी है और जितने अफजल पैदा होंगे उतने मारे जाएंगे।

bjp program-daughters respect-attack opposition

निशाने पर सपा,बसपा,कांग्रेस

-आजम खान के बयानों पर अखिलेश के समर्थन को उन्होंने शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह सब पूरी रणनीति से होता है।

-प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा की स्थिति पर उन्होंने कहा कि जैसी स्थिति लोकसभा में थी वैसी ही विधानसभा में रहेगी। कुछ बदलेगा नहीं।

-पंकज सिंह के ढाई घण्टे देरी से पहुंचने पर आधे लोग वापस जा चुके थे। फिर, कलेक्टरेट घेरने के बजाय सभास्थल पर ही एडीएम सिटी को ज्ञापन देकर उन्होंने भाजपाइयों के अरमानों पर पानी फेर दिया।

-पंकज सिंह ने ' न रोजगार न भत्ता, मौज में यूपी की सत्ता ' का नारा लगाते हुए सपा और बसपा पर आरोप लगया कि उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देकर दस साल देश लुटवाया।

zafar

zafar

Next Story