×

आगरा: BJP कैंडिडेट नवीन जैन को मेयर पद पर जीत हासिल, BSP के दिगंबर सिंह को हराया

यूपी के आगरा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कैंडिडेट नवीन जैन को मेयर के पद पर जीत हासिल हुई है। इस सीट पर उन्हें बीएसपी के प्रत्याशी दिगंबर सिंह से कड़ी टक्कर मिली। बीजेपी के नवीन जैन ने 72,409 वोट से बसपा के दिगंबर सिंह को हराया। वहीं सपा के राहुल चतुर्वेदी और कांग्रेस के विनोद बंसल सहित सभी अन्य प्रत्याशी अपनी जमानत तक न बचा सके।

priyankajoshi
Published on: 1 Dec 2017 1:19 PM GMT
आगरा: BJP कैंडिडेट नवीन जैन को मेयर पद पर जीत हासिल, BSP के दिगंबर सिंह को हराया
X

मानवेंद्र मल्होत्रा

आगरा: यूपी के आगरा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कैंडिडेट नवीन जैन को मेयर के पद पर जीत हासिल हुई है। इस सीट पर उन्हें बीएसपी के प्रत्याशी दिगंबर सिंह से कड़ी टक्कर मिली। बीजेपी के नवीन जैन ने 72,409 वोट से बसपा के दिगंबर सिंह को हराया। वहीं सपा के राहुल चतुर्वेदी और कांग्रेस के विनोद बंसल सहित सभी अन्य प्रत्याशी अपनी जमानत तक न बचा सके।

कुल वार्ड: 100

बीजेपी: 67

एसपी: 05

बीएसपी: 15

कांग्रेस: 01

अन्य: 12

बता दें कि आगरा नगर निगम में कुल 100 वार्ड हैं। ये शहर चमड़ा और पेठा उद्योग के लिए मशहूर है। यहां नगर निगम क्षेत्र में विधानसभा की 4 सीटें हैं, जिसमें आगरा कैंट, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर और एत्मादपुर। सभी चारों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।

इस शहर की पहचान दुनियाभर में मोहब्बत की निशानी ताजमहल के लिए होती है। इस जिले में 5 नगर पालिका परिषद और 7 नगर ​​पंचायत हैं। जिसमें नगर पालिका परिषद, शमशाबाद सपा, एतमदपुर सपा , भाजपा फतेहपुर सीकरी, भाजपा अछनेरा भाजपा नगर पंचायत, जगनेर बसपा, खेरागढ़ निर्दलीय, कुरावली निर्दलीय, फतेहाबाद भाजपा, स्वामी बाग निर्दलीय, दयाल बाग नीरविरोध निर्वाचित, पिनाहट सपा।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story