×

Prayagraj से BJP प्रत्याशी के. पी. श्रीवास्तव हुए विजेता, कार्यकर्ताओं प्रधान BDC को दिया जीत का श्रेय

MLC Election Result: भाजपा प्रत्याशी डॉ के पी श्रीवास्तव को 3180, सपा प्रत्याशी बासुदेव यादव को 1522 मत मिले। डॉक्टर केपी श्रीवास्तव 1658 मतों से वासुदेव को हराकर विजयी हुए।

Syed Raza
Report Syed RazaPublished By Shashi kant gautam
Published on: 12 April 2022 2:54 PM GMT
Prayagraj से BJP प्रत्याशी के. पी. श्रीवास्तव हुए विजेता, कार्यकर्ताओं प्रधान BDC को दिया जीत का श्रेय
X

MLC Election Result: इलाहाबाद कौशांबी स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ के पी श्रीवास्तव (K P Srivastava) को 3180, सपा प्रत्याशी बासुदेव यादव को 1522 मत मिले। डॉक्टर केपी श्रीवास्तव 1658 मतों से वासुदेव को हराकर विजयी हुए। बता दें कि आज मतगणना में 252 मत अवैध रहा। निर्दलीय प्रत्याशी कमल कुमार को 21, अभिषेक को 13 तथा धर्मराज को 11 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी 1658 मतों से विजयी हुए। इलाहाबाद कौशांबी एमएलसी चुनाव में कुल 4999 मत पड़े थे।

विजय की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने की होड़ लग गयी। डॉ के पी श्रीवास्तव को जिलाधिकारी संजय खत्री द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान करते ही जयश्री राम, योगी जिंदाबाद के नारों से गूँजमान हो गया। डॉ श्रीवास्तव उसके बाद मतगणना स्थल से निकल सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

यह मेरी जीत नहीं है, कार्यकर्ताओं, प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, पार्षदों की जीत है -डॉ के पी श्रीवास्तव

उसके बाद वो अपने आवास पहुंचे जहां भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों द्वारा बधाइयों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरी जीत नहीं है भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, पार्षदों की जीत है।

उन्होंने कहा क,"मैं तो मोदी और योगी के मंत्र सबका साथ 'सबका विकास-सबका विश्वास" की नीति के साथ खड़ा था। मेरे चुनाव में मंत्री सांसद विधायक सहित प्रयागराज व कौशांबी के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विजय के रास्ता का द्वार खोला है। मैं सदैव संगठन के निर्देशों के अनुसार ही कार्य करता रहूंगा। प्रधान बीडीसी जिला पंचायत सदस्य पार्षद की समस्याओं को लेकर सदैव विधान परिषद में आवाज उठाऊंगा और सदैव उनके साथ खड़ा रहूंगा।''

इस मौके पर अमरनाथ यादव अश्वनी दुबे विभव नाथ भारती गणेश केसरवानी गुरु प्रसाद मौर्या दीपक पटेल प्रभा शंकर पांडे ब्लाक प्रमुख कौंधियारा इंद्र नाथ मिश्र अखिलेश श्रीवास्तव प्रवीण श्रीवास्तव बबलू श्रीवास्तव संजय श्रीवास्तव रमेश श्रीवास्तव चंद्र भूषण सिंह पटेल सुधाकर त्रिपाठी विभूति नारायण सिंह सुरेश सिंह सतीश चंद्र सिंहा संतोष कुशवाहा देवेंद्र गिरी राजेंद्र मिश्रा रमेश पांडे आशीष तिवारी राकेश श्रीवास्तव मोहम्मद साबिर दिनेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story