×

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा के गिरीशपति ने किया नामांकन, बोले-अयोध्या बनेगा अब पूरी दुनिया का सांस्कृतिक केंद्र

UP Nikay Chunav 2023: कहा-हमारे आराध्य प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है, धीरे-धीरे पूरी दुनिया को भगवान राम का संदेश देने के लिए अयोध्या समर्थ और सक्षम हो रहा है।

NathBux Singh
Published on: 24 April 2023 9:22 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: भाजपा के गिरीशपति ने किया नामांकन, बोले-अयोध्या बनेगा अब पूरी दुनिया का सांस्कृतिक केंद्र
X
भाजपा के गिरीशपति ने किया नामांकन: Photo- Newstrack

Ayodhya News: भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही। कार्यकर्ता जूलुस निकाल कर अपने प्रत्याशी का नामांकन कराने पहुंचे। नामांकन स्थल पर कड़ी सुरक्षा थी। नामांकन करने के बाद महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या अब पूरी दुनिया का सांस्कृतिक केंद्र बनने जा रहा है, हमारे आराध्य प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है, धीरे-धीरे पूरी दुनिया को भगवान राम का संदेश देने के लिए अयोध्या समर्थ और सक्षम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मेरा यह प्रयास होगा कि सांस्कृतिक केंद्र कैसे विकसित हो न सिर्फ अयोध्या न सिर्फ उत्तर प्रदेश न सिर्फ भारत बल्कि पूरे देश दुनिया की संस्कृति राममय हो इसके लिए अयोध्या को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। व्यापारियों के नाराजगी पर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि कोई व्यापारी नाराज नहीं है, परिवार में जब कुछ व्यवस्थाएं सुधरती हैं, कुछ बदलती है।

अयोध्या एक परिवार है

जाहिर सी बात है कुछ लोगों को असुविधा होती है लेकिन यह सब परिवार के लोग हैं, बहुत लोगों की नाराजगी है, बहुत लोगों को जो असंतोष है वह परिवार में व्यक्त नहीं करेंगे तो कहां करेंगे। अयोध्या एक परिवार है और हम सब भगवान राम के नगरी के निवासी हैं, हम लोग मिल बैठकर समस्या का समाधान कर लेंगे। अयोध्या का भौतिक विकास पीएम मोदी और सीएम योगी जिस तरह से प्रयास कर रहे हैं वह अद्भुत है। इतना इन्वेस्टमेंट इतना पैसा कभी अयोध्या में नहीं लगाया गया। अयोध्या का भौतिक विकास हो इसके साथ-साथ आध्यात्मिक प्रगति हो पूरी दुनिया को आध्यात्मिक के रास्ते पर ले जाने के लिए सक्षम और समर्थ बने अयोध्या नगरी यही प्रयास होगा।

कांग्रेस पार्टी की ओर से मेयर पद के प्रत्याशी प्रमिला राजपूत

कांग्रेस पार्टी की ओर से मेयर पद के प्रत्याशी प्रमिला राजपूत ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, वेद सिंह कमल, राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, डीएन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

वहीं मां कामाख्या नगर पंचायत से पूर्व प्रधान सुशील पांडे ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि मां कामाख्या नगर पंचायत के प्रत्याशी सुशील पांडे ने अभी हाल में ही एआईसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला तथा ब्लॉक अध्यक्ष अमरीश पांडे के प्रयास से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी।

NathBux Singh

NathBux Singh

Next Story