×

BJP Candidate List 2022 UP: देर रात तक चली भाजपा नेताओं की बैठक, कल जारी होगी प्रत्याशियों की अगली सूची

BJP Candidate List 2022 UP: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए देर रात तक पार्टी के केंद्रीय नेताओं के बीच मंथन का दौर चलता रहा। इस दौरान लगभग दो घंटे तक हुई बैठक (BJP Meeting) में प्राम्भिक फैसला हो चुका है।

Shreedhar Agnihotri
Report Shreedhar AgnihotriPublished By Shreya
Published on: 18 Jan 2022 9:36 AM IST
BJP Candidate List 2022 UP: देर रात तक चली भाजपा नेताओं की बैठक, कल जारी होगी प्रत्याशियों की अगली सूची
X

सीएम योगी बैठक (photo : अशुतोष त्रिपाठी, न्यूज ट्रैक)

BJP Candidate List 2022 UP: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Chunav) के दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए देर रात तक पार्टी के केंद्रीय नेताओं के बीच मंथन का दौर चलता रहा। इस दौरान लगभग दो घंटे तक हुई बैठक (BJP Meeting) में प्राम्भिक फैसला हो चुका है। अब इसके बाद अंतिम फैसला आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि आज की बैठक में तीसरे और चौथे चरण के लिए भी प्रत्याशियों (UP BJP Candidates) पर विचार किया जाएगा। इसके बाद बुधवार को दूसरे चरण के प्रत्याशियों के लिए पार्टी अपनी अंतिम सूची (BJP Candidates List) जारी कर सकती है। बैठक के दौरान इस बात पर भी विचार किया गया कि अधिक उम्र वाले पार्टी विधायकों को टिकट न देकर युवाओं को तरजीह दी जाए और उम्र दराज विधायकों को कही और एडजस्ट किया जाए। उल्लेखनीय है कि पार्टी में इस समय लगभग आधा दर्जन विधायक 70 वर्ष के आसपास हैं।

देर रात तक चली बैठक में शामिल रहे ये नेता

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), दोनों डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) और केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh), संगठन महामंत्री सुनील बंसल (Sunil Bansal), प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह (Radha Mohan Singh) एवं चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) के अलावा कुछ अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित थे।

55 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को होगी वोटिंग

बतातें चलें कि दूसरे चरण के अंतर्गत 55 विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए 21 जनवरी से नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। उम्मीदवार 28 जनवरी तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। वहीं उम्मीदवारों के नामांकन फार्म की जांच 29 जनवरी तक होगी और उम्मीदवारों के पास 31 जनवरी तक नामांकन वापस लेने का समय होगा। इन सभी 55 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।



Shreya

Shreya

Next Story