×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

UP By Election 2022: बीजेपी ने डिंपल के खिलाफ मैनपुरी से रघुराज शाक्य को बनाया प्रत्याशी, रामपुर-खतौली से इन्हें मौका

UP By Election 2022: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बीजेपी ने इस सीट से रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा।

aman
Written By aman
Published on: 15 Nov 2022 6:31 AM GMT (Updated on: 15 Nov 2022 6:59 AM GMT)
bjp candidate raghuraj shakya from mainpuri lok sabha seat by poll 2022 against dimple yadav
X

रघुराज शाक्य  

UP By Election 2022 : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बीजेपी ने इस सीट से रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा है। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के सामने बीजेपी ने रघुराज शाक्य पर अपना भरोसा जताया है। वहीं, रामपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए बीजेपी ने आकाश सक्सेना को टिकट दिया है। जबकि, खतौली सीट से राजकुमारी सैनी पार्टी प्रत्याशी घोषित हुई हैं।

बीजेपी ने मंगलवार (15 नवंबर) को मैनपुरी सीट उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। जैसा कि पहले से अनुमान लगाया जा रहा है था कि, पार्टी इस सीट से किसी शाक्य चेहरे को मैदान में उतारना चाहती है। हुआ भी वैसा ही। बीजेपी ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए रघुराज शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) को अपना प्रत्याशी बनाया है। केंद्रीय चुनाव समिति से अंतिम मुहर लगने के बाद उनके नाम का ऐलान किया गया।

रामपुर से आकाश तो खतौली से राजकुमारी को मौका

इसके अलावा, बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने यूपी विधानसभा उप चुनाव के लिए दो अन्य सीटों से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। एक तरफ जहां, बीजेपी ने मैनपुरी लोकसभा सीट उपचुनाव में सपा कैंडिडेट डिंपल यादव के खिलाफ रघुराज शाक्य को मौका दिया है तो वहीं, रामपुर सदर सीट से आकाश सक्सेना को मैदान में उतारा है। बता दें, आकाश सक्सेना वही हैं, जिनकी शिकायत के बाद सपा के कद्दावर नेता आज़म खान की विधायकी रद्द हुई है। आकाश सक्सेना को रामपुर में आजम खान का धुर-विरोधी माना जाता है। हालांकि पहले भी आकाश सक्सेना के यहां से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा थी। वहीं, एक अन्य खतौली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने राजकुमारी सैनी को टिकट दिया है।

शिवपाल के करीबी रहे हैं रघुराज शाक्य

मैनपुरी में यादव मतदाताओं के बाद शाक्य वोट सबसे अधिक हैं। इसलिए बीजेपी शुरुआत से ही शाक्य चेहरों पर फोकस थी। उन सभी नामों में रघुराज शाक्य भी थे। रघुराज शाक्य को शिवपाल यादव का बेहद करीबी माना जाता है। रघुराज बीजेपी में आने से पहले शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) में ही थे। इसी साल शुरुआती महीने में रघुराज शाक्य ने प्रसपा छोड़ बीजेपी का दामन थाम था। बता दें, रघुराज शाक्य दो बार सांसद भी रह चुके हैं।

दो बार सांसद रहे हैं रघुराज शाक्य

शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा में रघुराज को बड़े पद से नवाजा गया था। रघुराज शाक्य प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। मगर, इससे पहलेर रघुराज शाक्य 1999 और 2004 में सपा के टिकट पर इटावा से सांसद चुने गए थे। इसके अलावा 2012 में जब यूपी में सपा की लहर थी तब वो इटावा सदर सीट से विधानसभा चुनाव जीतकर सदन पहुंचे थे। मगर, 2017 में रघुराज शाक्य ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी। रघुराज को शिवपाल यादव गुट का माना जाता था। सपा छोड़ने के बाद वो प्रसपा में शामिल हो गए। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में रघुराज शाक्य ने इटावा सदर सीट से अपनी दावेदारी पेश की। लेकिन, सपा ने यहां से सर्वेश शाक्य को मैदान में उतार दिया। तब रघुराज ने प्रसपा का साथ छोड़ बीजेपी का कमल थाम लिया। जिसका फल अब मिला और बीजेपी ने रघुराज को मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story