×

BJP चेयरमैन-विधायक में रार: एक दूसरे पर लगा रहे गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

नगर पालिका चेयरमैन बबिता जायसवाल और पूरे चुनाव में BJP विधायक विनोद सिंह के साथ दिखाई दिए थे, लेकिन परिस्थितियों ने कुछ ऐसा खेल खेला कि आज चेयरमैन और BJP विधायक आमने सामने हैं।

Fareed Ahmed
Report Fareed AhmedPublished By Shashi kant gautam
Published on: 20 April 2022 5:29 PM GMT
BJP Chairman- BJP MLAs accusing each other face to face, know what is the whole matter
X

सुल्तानपुर: BJP चेयरमैन- BJP विधायक में छिड़ी रार, नहीं होने दी बैठक

Sultanpur: "मतलबी हैं लोग यहां पर मतलबी ज़माना, सोचा साया साथ देगा निकला वो बेगाना, अपनों में मैं बेगाना" जी हां, ये फिल्मी गाना सुल्तानपुर की राजनीति में बिल्कुल सटीक बैठता है। दरसअल, विधानसभा चुनाव अभी चंद दिनों पहले समाप्त हुए हैं लेकिन जिले की चार विधानसभा पर ही भाजपा (BJP) कब्ज़ा कर सकी। जिसमे से सबसे महत्वपूर्ण सीट शहर विधानसभा पर महज हज़ार वोट से ही भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज कर सके। यहां ये जानना ज़रूरी है कि शहर में नगर पालिका चेयरमैन भाजपा का है, बड़ा वोट बैंक भी भाजपा का है लेकिन सीट लगभग कुछ अंतराल से ही जीत सकी।

हालांकि पार्टी स्तर पर दिखावा या कुछ और नगर पालिका चेयरमैन बबिता जायसवाल और उनके पति अजय जायसवाल पूरे चुनाव में भाजपा विधायक विनोद सिंह के साथ दिखाई दिए थे, लेकिन परिस्थितियों ने कुछ ऐसा खेल खेला कि आज चेयरमैन और भाजपा विधायक आमने सामने आ गए हैं।


नगर पालिका की बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया बहिष्कार, भाजपा विधायक पर आरोप

बता दें कि नगर पालिका की सालाना बैठक होनी थी जिसमें करोड़ों का बजट पास होना था, जिसको लेकर भाजपा चेयरमैन ने तैयारी कर रखी थी लेकिन ऐन बैठक के समय महज़ आठ सभासद ही बैठक में पहुंचे, जिससे कोरम न पूरा होने की वजह से बैठक नहीं हो सकी। बैठक न होने की वजह से नगर पालिका चेयरमैन बबिता जायसवाल बौखला गईं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित शहर विधायक पर बैठक न होने देने का ठीकरा फोड़ दिया और साथ ही अपरोक्ष रूप से सांसद मेनका गांधी पर भी आरोप लगाया कि उनके प्रतिनधि रंजीत कुमार ने सांसद कार्यालय में सभासदों को बंधक बना लिया है।


बबिता जायसवाल ने कहा कि शहर विधायक विनोद सिंह ने सरकारी तालाब को किया कब्ज़ा बनवाया स्कूल

बहरहाल इस लड़ाई में एक दूसरे को नंगा करने का आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है नगर पालिका चेयरमैन बबिता जायसवाल और उनके पति अजय जयसवाल ने आरोप लगाया है को विधायक विनोद सिंह ने नगर पालिका की 50 बिस्वा ज़मीन पर कब्ज़ा कर रखा है और उसी ज़मीन को बचाने के लिए भाजपा के शामिल हुए हैं लेकिन अब बात दूर तक जाएगी। बहरहाल जिले की राजनीति हवा बहुत गर्म हो गई है।

चेयरमैन पति अजय जायसवाल ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

नगर पालिक चेयरमैन पति अजय जायसवाल ने विधायक विनोद सिंह की लिखी चिट्ठी वायरल करते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने सरकारी 50 बिस्वा ज़मीन के बदले बेकार से ज़मीन का प्रलोभन दिया था जिसको की नगर पालिका ने रिजेक्ट कर दिया इसी बौखलाहट में विधायक नगर पालिका में हस्तक्षेप कर नगर पालिका के कार्यों को बाधित करना चाह रहे है अजय जायसवाल ने कहा कि पूरे मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।

शहर विधायक ने आरोपों को बताया बे बुनियाद

उधर शहर विधायक से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो पता चला कि वो पारिवारिक समारोह को वजह से जिले से बाहर हैं उनके करोबियो ने सभी आरोपो को बेबुनियाद बताया है। बहरहाल, राजनीतिक पंडित इस पूरी लड़ाई को निकाय चुनाव से जोड़ रहे हैं, विदित हो कि कुछ माह बाद निकाय चुनाव होने हैं और शहर विधायक भी अपनी पैठ नगरक्षेत्र में बढ़ाना चहते हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022


Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story