×

Chitrakoot News: भाजपा के चित्रकूट प्रशिक्षण शिविर शुरू, केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह के भाषण में फोकस में रहे कृषि और किसान

Chitrakoot News: भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में भाजपा का तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को बिंदीराम होटल में हुआ।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 29 July 2022 5:00 PM GMT (Updated on: 29 July 2022 5:02 PM GMT)
Samman Nidhi in Chitrakoot helped farmers to increase their own income, also got big benefit of agricultural modernization
X

धर्मनगरी चित्रकूट: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे

Chitrakoot News: भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट (Dharmanagari Chitrakoot) में भाजपा (BJP) का तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को बिंदीराम होटल में हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एमपी के प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश, यूपी के प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह (Former Union Minister Radha Mohan Singh) व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (State President Swatantra Dev Singh() ने किया। इसके साथ ही प्रशिक्षण वर्ग के सत्र की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण वर्ग में केन्द्र व यूपी सरकार के कई मंत्री शामिल हुए है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के बीज से बाजार तक की अप्रोच से देश के कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव आए हैं। बीते आठ वर्षों में भारतीय कृषि ने सफलता के नए मापदंड स्थापित किए हैं। किसानों को तमाम तरह के जोखिमों से सुरक्षित रखने, आमदनी बढ़ाने, सटीक सूचनाएं देने और उन्हें कृषि उत्पादों का उपयोग करने वाली इकाइयों से जोड़ने पर सरकार का फोकस रहा है। इन कदमों से भारत में कृषि का आधुनिकीकरण हुआ और किसानों की आय में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि 2014 से मोदी सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं। जिससे भारत में किसानों को कम जोखिम उठाना पड़े। इसमें किसानों के लिए सिंचाई के लिए बारिश पर उनकी निर्भरता को कम करना भी है। पहले अनावृष्टि और अतिवृष्टि की वजह से लाखों किसान भारी कर्ज में डूब जाते थे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने इन परिस्थितियों को बदला है। 2016 में शुरू हुई इस योजना से किसानों को मजबूत सुरक्षा मिली। पीएम कृषि सिंचाई योजना से सिंचाई का क्षेत्र बढ़ा और वर्षा जल पर किसानों की निर्भरता कम हुई।

रिकार्ड उत्पादन से सरकारी खरीद में हुई बढ़ोत्तरी

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कह कि रिकार्ड उत्पादन से सरकारी खरीद में बढ़ोतरी हुई। जिससे किसानों की आमदनी में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिली। डीबीटी के जरिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता लगातार बढ़ने से किसानों को बिचौलियों की अवैध वसूली और कमीशनखोरी से मुक्त किया है। 2019 में सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत की और किसानों के खाते में हर साल छह रुपए कैश ट्रांसफर सुनिश्चित किया। नियमित रुप से किस्तों में मिलने वाली इस सहायता ने छोटे किसानों को भी अच्छी गुणवत्ता वाले सामान खरीदने, जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने और अपनी आय में वृद्धि करने के अवसर दिए। कई तरह के कार्यक्रमों के जरिए छोटे किसानों को नेचुरल और ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे उत्पादन की लागत कम हुई है और कृषि से आय बढ़ी है।

जलवायु परिवर्तन और कई संकटों से निपटने में मिली मदद

यूपी प्रभारी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और कई तरह के संकटो से निपटने में भी उन्हें मदद मिल रही। देश के सभी कृषि बाजारों को आपस में जोड़ने से न सिर्फ पारदर्शिता आई है, बल्कि कृषि बाजारों में प्रतियोगिता भी बढ़ी है। इससे न केवल किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल रहा है, बल्कि कीमतों में अचानक उतार-चढ़ाव से उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण भी हो रहा है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए शुरू की गई योजना भारतीय कृषि के लिए एक और क्रांतिकारी कदम है। इससे कृषि उत्पादों के लिए घरेलू मांग में काफी बढ़ोतरी होगी। बीते आठ वर्षों में भारत में कृषि उत्पादन में नियमित वृद्धि और किसानों के जीवन आया बदलाव एक मिसाल है। आज भारतीय किसान केवल अपने उपयोग या घरेलू बाजार में बेचने के लिए उत्पादन नहीं कर रहें हैं, बल्कि वो अपने उत्पादों का में निर्यात कर रहे हैं और दुनिया का पेट भर रहे हैं।

गरीबों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएं

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार आम लोगों के हित में योजनाएं संचालित कर रही है। लेकिन इन योजनाओं को गांव और बूथ तक ले जाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। जब तक इसमें कार्यकर्ता तन्मयता से नहीं लगेगा, धरातल पर चलने में दिक्कत होगी। सरकार की योजनाओं का लाभ उन लोगों को दिलाएं, जिनको अभी तक नहीं मिला है। लोगों को योजनाओं की जानकारी दें और जागरुक करें। कहा कि भाजपा एक अनुषांगिक संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाकर लोगों को जोड़ें।

आम लोगों के हित में सरकार चला रही योजनाएं

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पार्टी की मुख्य मजबूती कार्यकर्ता है। लेकिन इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर काम करना होगा। जिसे जो जिम्मेदारी मिले, उसे बखूबी निभाएं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत रखने की जरुरत है। लेकिन इसमें कार्यकर्ता की सक्रियता जरुरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार आम लोगों के हित में योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के लिए कार्यकर्ता करें। उनको यह बताएं कि सरकार उनके लिए किस तरह से काम कर रही है। जिसका लाभ लेकर वह तरक्की कर सकें।

मंत्रियों ने की कामतानाथ की परिक्रमा टेका माथा

शिविर से 40 ई रिक्शा के माध्यम से परिक्रमा स्थल गए पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, सुनील बंसल, मानवेंद्र सिंह, स्वतंत्रदेव सिंह, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आदि नेता। इन सभी नेताओं ने कामतानाथ को माथा टेका और पूजा अर्चना की। इसके अलावा वहां रजिस्टर में अपनी आमद दर्ज करायी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story