×

दिल्ली चुनाव: BJP और कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, देखें यहां पूरी सूची

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है। इस बीच बीजेपी और कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

Dharmendra kumar
Published on: 22 Jan 2020 9:53 AM GMT
दिल्ली चुनाव: BJP और कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, देखें यहां पूरी सूची
X

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है। इस बीच बीजेपी और कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

इसके अलावा स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, अर्जुन मुंडा, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति इरानी, अनुराग ठाकुर जैसे मंत्री भी चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर भी प्रचार करते नजर आएंगे। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में फिल्म स्टार्स का जलवा दिख रहा है।

बीजेपी की लिस्ट

यह भी पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट में CAA : केंद्र सरकार को राहत, चार हफ्ते के बाद होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा मालिनी के साथ ही गुरुदासपुर के सासंद सनी देओल भी चुनाव प्रचार करेंगे। भोजपुरी फिल्मों के स्टार रविकिशन और दिनेशलाल निरहुआ भी दिल्ली में बीजेपी के लिए वोट मांगेंगे। मनोज तिवारी और हंसराज हंस भी दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें...इमरान का कश्मीर राग: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दिया मदद का भरोसा

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कांग्रेस ने बुधवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम शामिल है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और शशि थरूर का भी नाम है।

यह भी पढ़ें...संविधान पर उद्धव सरकार का बड़ा फैसला: अब स्कूलों में होगा प्रस्तावना का पाठ

लिस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी शामिल किया गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story