×

भाजपा और कांग्रेस की नीतियां जनविरोधी: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं और इन दोनों राजनैतिक दलों की नीतियां जनविरोधी है। इनके एजेण्डे में न तो विकास है और न ही स्थायी रोजगार। भाजपा- कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों की नीति और नीयत किसानों के प्रति ईमानदार नहीं है। इन दोनों दलों पर अब जनता को भरोसा नहीं रह गया है। इसीलिये इनके वायदों पर भी किसी को विश्वास नही है।

Dhananjay Singh
Published on: 21 April 2019 2:38 PM GMT
भाजपा और कांग्रेस की नीतियां जनविरोधी: अखिलेश
X
फ़ाइल फोटो

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं और इन दोनों राजनैतिक दलों की नीतियां जनविरोधी है। इनके एजेण्डे में न तो विकास है और न ही स्थायी रोजगार। भाजपा- कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों की नीति और नीयत किसानों के प्रति ईमानदार नहीं है। इन दोनों दलों पर अब जनता को भरोसा नहीं रह गया है। इसीलिये इनके वायदों पर भी किसी को विश्वास नही है।

रविवार को जारी बयान में अखिलेश ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधियों का हौसला बुलन्द है। बहन-बेटियां भी दहशत के माहौल में जीने को अभिशप्त हैं। यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के पांच वर्षों और राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में आपसी सौहार्द और भाईचारा बिगड़ा है। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, किसानों, महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनायें लगातार बढ़ रही है। छोटे-मझोले व्यापारियों के काम-धंधे संकट में आ गए है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से देश में हताशा का माहौल व्याप्त हो गया है।

यह भी देखें:-छात्रों को अपने प्रयासों में और अधिक गति लाने की आवश्यकता: डॉ. विक्रम सिंह

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता के हित में समाजवादी पार्टी ने गठबंधन किया है। लोकतंत्र में जनविश्वास को सुदृढ़ करने के लिये ही यह गठबंधन हुआ है। आजादी के सत्तर सालों में जिन्हें हक और सम्मान नहीं मिला उनकी लड़ाई लड़ने का काम यह गठबंधन करेगा।

एक तरफ गठबंधन संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा संविधान और इसके आरक्षण सम्बंधी प्रावधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा का रवैया लोकतंत्र में अपनी मनमानी थोपने का है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की तरक्की और नया प्रधानमंत्री बनाने के लिये सम्मानित मतदाताओं को गठबंधन के प्रत्याशियों को अपना अमूल्य समर्थन और सहयोग देना चाहिए। इसी से महापरिवर्तन का मजबूत रास्ता खुलेगा और देश को नया प्रधानमंत्री और नयी सरकार मिलेगी।

यह भी देखें:-यूपी: आयोग की भर्ती पर रोक नहीं, पदों को भरने का निर्देश

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

Next Story