चुनावी प्लानिंग में विरोधियों को कदम दर कदम मात दे रही भाजपा

seema
Published on: 2 Nov 2018 7:27 AM GMT
चुनावी प्लानिंग में विरोधियों को कदम दर कदम मात दे रही भाजपा
X

आरबी त्रिपाठी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव भले ही पांच महीने बाद होने जा रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां ऐसी हैं कि अगर महीने दो महीने के भीतर भी चुनाव हो जाएं तो उसके लिए हालात असहज नहीं होने वाले। जबकि बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस और दूसरी विरोधी पार्टियां क्या कर रही है, जनता के बीच पता नहीं चल पा रहा है। भाजपा ऐसी तैयारियों में लगी है कि चुनाव महागठबंधन से लडऩा पड़े या फिर अलग अलग पार्टियों से, फर्क न पड़े।

चुनावी तैयारियां इतनी तेज हैं कि कार्यकर्ताओं को घर बैठने की फुरसत नहीं है। कुछ उसी अंदाज में जैसे कभी मुलायम सिंह यादव अपनी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आराम नहीं करने देते थे। भाजपा की तैयारियां तो और माइक्रो लेवल पर हैं। हर बूथ कार्यकर्ता के फोन नंबर से लेकर उसके घर का पूरा पता पार्टी दफ्तर में मौजूद है। ताकि किसी से किसी भी वक्त संपर्क साधा जा सके।

यह भी पढ़ें : फर्जी IPS बनकर लोगों से ठगे लाखों, पुलिस के सामने बयां की असलियत

दिवाली के मौके पर हर कार्यकर्ता से संपर्क बनाने की कोशिश कर चल रही है। जैसे ही दिवाली का माहौल खत्म होगा, 10 नवंबर से बूथ समितियों से संपर्क का काम शुरू हो जाएगा। यह 15 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत सभी प्रमुख नेता अपने अपने क्षेत्र की बूथ समितियों में जाकर संपर्क करेंगे। बूथ समितियों के कार्यकर्ता अपने अपने बूथ अध्यक्ष का जन परिचय कराने गली गली घूमेंगे। यह अभियान पूरा होते ही एक दिन के अंतर पर 17 नवंबर को प्रदेशव्यापी मोटर साइकिल रैली होगी। हर बूथ से 5-5 मोटर साइकिलों के साथ कार्यकर्ता अपने विधानसभा क्षेत्र में तय स्थान पर पहुंचेंगे और बाइक रैली निकालेंगे। रैली में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और सभी मंत्री भी बाइक चलाकर पार्टी की ताकत का अहसास कराएंगे।

अगले पंद्रह दिनों तक बाकी तैयारियां चलेंगी। फिर 1 से 15 दिसंबर तक प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्राएं शुरू हो जाएंगी। पदयात्राओं के जरिए जनसंपर्क करके लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रों की समस्याओं पर भी बात होगी।

इन कार्यक्रमों के बाद 26 जनवरी को कमल विकास ज्योति जलाई जाएगी। दीप प्रज्जवलन का यह कार्यक्रम हर गांव और शहरों के उन घरों में होगा जो सरकारी योजनाओं के लाभार्थी हैं। इससे गांव गांव घर घर यह संदेश जाने में देरी नहीं लगेगी कि सरकार ने जनता के लिए कितना कुछ किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल कहते हैं कि हमने पहला काम यह किया था कि 1 जनवरी 2018 को जिन युवाओं की उम्र 18 साल पूरी हो चुकी थी, उनको मतदाता बनवाया। उनका नाम सूची में शामिल कराया गया।

यह भी पढ़ें : Interview : मुस्लिम महिलाओं से उम्मीद

पार्टी अपने संपर्क कार्यक्रमों के जरिए जन जन तक अपने केंद्र और प्रदेश सरकार के कामों को पहुंचाना चाहती है और फीडबैक भी लेना चाहती है। मनीष शुक्ल का कहना है कि हमारी सरकार ने बहुत काम किया है। मुफ्त बिजली कनेक्शन, मुफ्त गैस कनेक्शन, घर घर शौचालय, पात्रों को रिहाइशी मकान के साथ ही अनेक तरह के लाभ दिये हैं। इसीलिए प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे कि हमने ये काम किया है। अगले चुनाव में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर विकास कार्य और तेज होगा। शुक्ल कहते हैं कि हमारे विरोधी सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। उनके पास विरोध का कोई मुद्दा नहीं है इसीलिए कभी गठबंधन तो कभी महागठबंधन का सहारा ले रहे हैं, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पडऩे वाला। जनता को इनकी हकीकत पता है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story