×

UP Bypolls 2024: उपचुनाव को BJP प्रत्याशियों का ऐलान, लखनऊ पूर्व सीट से इस नेता को मिला टिकट

UP Bypolls 2024: भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 16 April 2024 6:12 AM GMT (Updated on: 16 April 2024 7:18 AM GMT)
lucknow news
X

यूपी विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव को भाजपा ने उतारे कैंडिडेट (न्यूजट्रैक)

UP Bypolls 2024: भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने ददरौल से अरविंद सिंह, लखनऊ पूर्व से ओपी श्रीवास्तव, गैंसड़ी से शैलेंद्र सिंह शैलू और दुद्धी से श्रवण गोंड को चुनाव मैदान में उतारा है। लखनऊ पूर्व सीट आशुतोष टंडन के निधन के बाद रिक्त हुई थी। लेकिन भाजपा ने इस सीट से दिवंगत श्री टंडन के परिवार से किसी को मौका नहीं दिया है।

कब होगा मतदान

ददरौल उपचुनाव के लिए चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। लखनऊ पूर्वी सीट पर पांचवें चरण यानी 20 मई को वाट डाले जाएंगे। वहीं गैंसड़ी सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए छठे चरण यानी 25 मई को वोटिंग होगी। इसके साथ ही दुद्धी सीट पर अंतिम और सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। इसी चारों विधानसभा उपचुनाव का परिणाम भी 4 जून को आएगा।

तीन दशक से लखनऊ पूर्व सीट पर है भाजपा का कब्जा

राजधानी की वीआईपी सीट मानी जाने वाली लखनऊ पूर्व पर भाजपा का लगभग तीन दशक से कब्जा बरकरार है। इस सीट से भाजपा के भगवती प्रसाद शुक्ला ने सबसे पहले साल 1991 में परचम लहराया था। जिसके बाद से इस सीट पर लगातार कमल ही खिलता रहा। वह इस सीट से दो बार विधायक रहे। साल 1993 में श्री शुक्ला ने अपना दबदबा बरकरार रखा। इसके बाद साल 1996 से लखनऊ पूर्व सीट से भाजपा उम्मीदवार विद्या सागर गुप्ता ने भगवा लहराया। वह साल 2002 और 2007 में भी इसी सीट से विजयी होने में कामयाब रहे।

इसके बाद साल 2012 में लखनऊ पूर्व सीट से भाजपा के दिग्गज नेता कलराज मिश्रा विधायक बने। लेकिन कलराज मिश्रा साल 2014 के लोकसभा चुनाव में देवरिया से सांसद चुन लिय गये। जिसके बाद रिक्त हुई लखनऊ पूर्व सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष टंडन पर दांव लगाया और श्री टंडन उपचुनाव में जीत भी गये। इसके बाद श्री टंडन ने साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में अपनी साख बरकरार रखी। लेकिन आशुतोष टंडन का 09 नवंबर 2023 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जिसके बाद लखनऊ पूर्व सीट रिक्त घोषित कर दी गयी। भाजपा ने अब इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए हालांकि आशुतोष टंडन के परिवार के किसी सदस्य पर दांव लगाने के बजाय ओपी श्रीवास्तव को मैदान में उतारा है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story