×

Ambedkar Nagar News: भाजपा सरकार ने देश से भाईचारा, रोजगार, विकास खत्म किया, बोले वीरेन्द्र चौधरी

Ambedkar Nagar News: उप्र कांग्रेस पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने कहा किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है।

Anant kushwaha
Published on: 10 Nov 2022 12:53 PM GMT
Ambedkar Nagar News
X

यूपी कांग्रेस पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने कई लोगों को कांग्रेस की दिलाई सदस्यता

Ambedkar Nagar News: यूपी कांग्रेस पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने आज कहा कि देश में जब से भाजपा आई है, वह अपने साथ विनाश और नफरत का एजेंडा चला रही है। किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है।

वीरेन्द्र चौधरी आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी और बेटियों पर अत्याचार के मुद्दे के साथ कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनाव में जनता के बीच जायेगी। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा भाजपा सरकार द्वारा फैलाई गयी नफरत और डर की राजनीति खत्म करेगी। भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार डरी हुई है। गुजरात में मोरबी हादसे में सैकड़ों लोगों की अकाल मृत्यु ने भाजपा के गुजरात माॅडल और विकास की सच्चाई उजागर कर दी है। भाजपा राज जनता के ऊपर हादसों, जवानों की शहादत की गुनहगार है। कांग्रेस कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर भाजपा की विनाशलीला को बतायेंगे।

प्रांत अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, प्रदीप कोरी, अमित वर्मा ने वरिष्ठ समाजसेवी ललित मोहन श्रीवास्तव और उनके साथ आये हजारों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा और संचालन पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू ने किया।

आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी ललित मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि विगत आठ सालों से देश में डरा धमकाकर भारत तोड़ो की राजनीति चल रही है, जिसके खिलाफ न्याय की बुलंद आवाज देश के इकलौते नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। विगत 64 दिनों से वे सड़क पर मंहगाई, बेरोजगारी भाजपा की डर फैलाने वाली सरकार की नीतियों के खिलाफ पदयात्रा कर रहे हैं। मैं उसी से प्रेरित होकर कांग्रेस परिवार में शामिल हो रहा हूँ।

उप्र कांग्रेस सचिव जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी, प्रदेश सचिव मो अनीश खान, प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, सुनील मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल ने समस्त कांग्रेसजनों से आने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस का परचम फहराने का आवाहन किया।

कार्यक्रम को वरिष्ठ पीसीसी सदस्य डा नंद लाल चौधरी, संजय तिवारी, सरिता यादव, आलोक पाठक, अफरोज आलम बेग, महली राम राजभर, रवीश शुक्ला, सुखीलाल वर्मा , जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा, सै ऐतबार हुसैन अक्कन और आशाराम यादव, अमित कुमार यादव संजय ने संबोधित किया।

प्रमुख रूप से सेवादल जिलाध्यक्ष दिवाकर पांडेय व उमापति वर्मा, मो जियाउद्दीन अंसारी, राज बहादुर मिश्रा, रघुनाथ पटेल, नंद कुमार गुप्ता, इमरान गांधी, जय प्रकाश तिवारी, मस्तराम शर्मा, ज्ञानेन्द्र पाठक, अंबिका प्रसाद, राम कृपाल धावक, सुशील कुमार गौतम, राजकुमार अग्रहरि, गिरिजा देवी, आनंद अमृतराज वर्मा, रीतेश त्रिपाठी, रेहाना खातून, राजपत पटेल, सुभाष चन्द्र, राम त्रिलोकी, मौजूद रहे।

तमसातट गायत्री मंदिर मैदान में अकबरपुर नगरपालिका की जनता का सैलाब उमड़ पड़ा और भारत जोड़ो पदयात्रा करते हुए सरदार पटेल और कलेक्ट्रेट पर बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचा, जहाँ समस्त कांग्रेसजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ललित मोहन श्रीवास्तव के साथ आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करनेवालों में प्रमुख रूप से डा नूर मोहम्मद, मुनीश सलमानी, गुड्डू सोनकर, अली मोहम्मद, दिलीप चौहान, रेहान अंसारी छोटेलाल भगत पूर्व सभासद, बबलू मोदनवाल, विजय मोदनवाल, तुफैल अहमद अंसारी, संतोष गुप्ता, मो अनवर, मो रहीम, जाहिद अली, रंजीत राजभर, मोहर्रम अली, मंशाराम पांडेय, आकाश कुमार, अंकित कुमार, शैलेन्द्र कुमार, रोहित कुमार, कुणाल गया प्रसाद पाण्डेय, विनय कुमार पांडेय, विशाल कुमार पांडेय, मंशाराम चौहान, बबलू कुमार, अरून कुमार, अमन प्रजापति, आज्ञाराम यादव, सुनील यादव, मंशाराम यादव, रामजी मौर्य, हफीजुल्लाह, उबैदुल्लाह, दिल बहार सोनकर, सुरेश सोनकर, मनोज सोनकर, मिठाईलाल कन्नौजिया, निरंजन कन्नौजिया, राधेरमण श्रीवास्तव, बसंत राजभर सहित हजारों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story