×

राजनीतिक और पुरानी रंजिश में BJP नेता के भाई की हत्या

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में भाजपा नेता के भाई की 8 दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिसका खुलासा मिर्ज़ापुर पुलिस ने की है। पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया असलहा भी बरामद किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 7 April 2019 2:16 PM GMT
राजनीतिक और पुरानी रंजिश में BJP नेता के भाई की हत्या
X

मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में भाजपा नेता के भाई की 8 दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिसका खुलासा मिर्ज़ापुर पुलिस ने की है। पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया असलहा भी बरामद किया है।

राजनीतिक वर्चस्व व आपसी रंजिश को लेकर बदमाशों ने बीजेपी के भाई संतोष कुमार उर्फ गुड्डू चौबे की हत्या की थी। हत्या में शामिल आरोपियों संतोष बिंद, योगेन्द्र बिंद, आसिफ अली और फैजान ने मृतक की हत्या की साजिश रची थी। साजिश के तहत संतोष कुमार की गतिविधियों पर आरोपी नजर रखने लगे।

यह भी पढ़ें...भाजपा शासन में किसानों की छाती पर गाोलियां चलाई गई: ज्योतिरादित्य सिंधिया

घटना के दिन जब मृतक संतोष कुमार उर्फ गुड्डू चौबे अपने घर से निकल कर खाद्य एवं रसद गोदाम (भटेवरा, गैपुरा) पहुंचे तभी आरोपी आसिफ अली ने आरोपी फैजान और योगेन्द्र बिंद को सूचना दिया कि संतोष कुमार खाद एवं रसद गोदाम भटेवरा से निकल चुका है। इस सूचना पर फैजान व योगेन्द्र बिंद ने मोटर साइकिल से मृतक का पीछा किया।

यह भी पढ़ें...मेनका के सुल्तानपुर को कर्मभूमि बताने पर संजय सिंह का कटाक्ष, कहा- 35 साल बाद याद आई है

फैजान की मोटर साइकिल पर बैठा योगेन्द्र बिंद ने बाइक सवार संतोष कुमार को ओवरटेक कर सामने फायरिंग कर दी। संतोष आगे जाकर गड्ढे में गिर गए और उनकी मौत हो गई। आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story