Chitrakoot News: आपातकाल में पूरे समय तक जेल में बंद रहे डॉ. मुरली मनोहर जोशी

Chitrakoot News: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी का जन्मदिन उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाया। चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि डॉ. जोशी आपातकाल में पूरे समय तक जेल में बंद रहे।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 5 Jan 2023 1:01 PM GMT
Chitrakoot News
X

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी का जन्मदिन

Chitrakoot News: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी का जन्मदिन उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाया। उनके दीर्घायु होने की कामना लेकर जिला अस्पताल के वार्डों में मरीजों को फल बांटे। इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर में एक गोष्ठी हुई, जिसमेंं डा जोशी के पूर्व अपर निजी सचिव पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि डॉ. जोशी छह बार लोकसभा व एक बार राज्यसभा के सदस्य रहे हैं।

ज्योतिष को विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रम के रूप में स्थापित कराया: पूर्व राज्यमंत्री

पूर्व राज्यमंत्री ने ज्योतिष को विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रम के रूप में स्थापित कराया। डॉ. जोशी स्वदेशी अर्थव्यवस्था व भारतीय कृषि परंपरा के समर्थक हैं। मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थानों में गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए संस्थानों का शुल्क कम करने का काम किया है। वह 1954 के गाय बचाओ आंदोलन व 1955 के कुंभ किसान आंदोलन में शामिल रहे।

डॉ जोशी ने राम जन्मभूमि आंदोलन में निभाई सक्रिय भूमिका

डॉ. जोशी ने राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यसेवकों के कंधे से कंधा मिलाकर अतुलनीय योगदान दिया। डॉ. जोशी आपातकाल में पूरे समय तक जेल में बंद रहे। बाबरी ढांचा ध्वंस के बाद भी उन्हे जेल में बंद किया गया था। कन्याकुमारी से कश्मीर तक एकता यात्रा निकाल लाल चौक पर झंडा फहरा कर आतंकवादियों के मंसूबों को ध्वस्त किया।देश को विकसित बनाने के लिए हमेशा चिंतित रहने वाले है।

कार्यक्रम ये रहे मौजूद

कार्यक्रम अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि वह संघ के राष्ट्रवाद से अनुप्राणित है। उनका जीवन बेहद ईमानदारी भरा रहा है। इस मौके पर डा संजय सिंह चौहान, चुनवाद सिंह, शत्रुघन सिंह, कामता प्रसाद, राज किशोर, वनिता, शैला सिंह आदि मौजूद रहे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story