×

Barabanki: यहां नारायण सेवा की असली झलक, जन्मदिन पर पहुंचे BJP नेता

आश्रम के संचालक कमलेश रावत ने बताया कि उनके इस आश्रम का नाम मातृ-पितृ सेवा सदन वृद्धा आश्रम है| यहाँ हम बेसहारा वृद्धों की सेवा करते हैं| वृद्धों की दवाई , भोजन , सफाई की भी व्यस्था की जिम्मेदारी वह और उनकी संस्था उठाती है|

Chitra Singh
Published on: 22 Jan 2021 1:36 PM GMT
Barabanki: यहां नारायण सेवा की असली झलक, जन्मदिन पर पहुंचे BJP नेता
X
Barabanki: यहां नारायण सेवा की असली झलक, जन्मदिन पर पहुंचे BJP नेता

बाराबंकी: माता-पिता को धरती का भगवान् कहा जाता है लेकिन समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो अपने इन भगवान् को बेसहारा भटकने के लिए भंवर में छोड़ देते हैं| लेकिन समाज का एक तबका ऐसा भी है जो इन्हे सहारा देता है| कुछ नजारा बाराबंकी में भी देखने को मिलता हैं जहाँ बेसहारा वृद्धों के लिए एक ऐसा आश्रम समाज के द्वारा चलाया जाता है जो परिवार से पीड़ित या निराश्रित लोगों की सेवा करता है| आज ऐसे ही एक आश्रम में भाजपा के नेता अपने जन्म दिवस के मौके पर वृद्धों को कम्बल बांटने पहुंचे|

जनपद का वृद्धाश्राम

बाराबंकी जनपद के मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर सफेदाबाद इलाके के भहरा गाँव में स्थित यह आश्रम उन वृद्धों के लिए है जो परिवार से सामज से ठुकराए हुए हैं| इस आश्रम का सञ्चालन फेयरडील ग्रामोद्योग सेवा समिति के बैनर तले कमलेश रावत की देखरेख में किया जाता हैं| इसमें कुछ ऐसे वृद्ध है जो परिवार से पीड़ित है। कुछ ऐसे लोग हैं, जिनके परिवार नहीं है और निराश्रित हैं और वह अपनी सेवा खुद नहीं कर सकते ऐसे लोगों की यह संस्था खुद पूरे निःस्वार्थ भाव से सेवा करती है|

kamlesh rawat

ये भी पढ़ें:Mirzapur में हाईवोल्टेज ड्रामा: आत्महत्या के लिए छत पर चढ़ी महिला, जाने पूरा मामला

पत्नी के कहने पर बेटे ने मां को घर से निकाला

इस आश्रम में रह रही वृद्ध महिला शांति ने बताया कि जब उनका बेटा सात साल का था, तब उनके पति का देहांत हो गया। मगर उन्होंने लड़के के लिए दूसरी शादी नहीं की। जब लड़का बड़ा हुआ तो वह बहु के कहने पर उन्हें घर से निकाल दिया | अब वह यहाँ रह रही हैं और यहाँ के लोग उनकी खूब सेवा करते हैं | लड़के और बहु कभी यहाँ उनसे मिलने भी नहीं आते हैं | जब अपनों ने धोखा दिया तो गैरों ने यहाँ अपना लिया ऐसा लगता है कि यही लोग अपने हैं |

आश्रम का नाम मातृ-पितृ सेवा सदन

आश्रम के संचालक कमलेश रावत ने बताया कि उनके इस आश्रम का नाम मातृ-पितृ सेवा सदन वृद्धा आश्रम है| यहाँ हम बेसहारा वृद्धों की सेवा करते हैं | वृद्धों की दवाई , भोजन , सफाई की भी व्यस्था की जिम्मेदारी वह और उनकी संस्था उठाती है | वृद्धों की सेवा करके उन्हें बड़ा पुण्य मिलता है |

rambabu

ये भी पढ़ें:गणतंत्र दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम, DM के साथ होंगे ये लोग मौजूद

कम्बल बांटने आश्रम पहुंचे भाजपा नेता

अपने जन्मदिवस पर वृद्धों को कम्बल बांटने आश्रम पहुंचे भाजपा नेता राम बाबू दिवेदी ने बताया कि उनका इस माह यह आठवाँ कार्यक्रम है | भिन्न -भिन्न जगहों पर वह समाज के लिए कार्यक्रम कर चुके है | यहाँ की व्यवस्था देखकर उनका मन बड़ा ही प्रफुल्लित हुआ है यहाँ वृद्धों की भोजन व्यवस्था, साफ़-सफाई व्यवस्था आदि देखकर मन को बड़ा संतोष हुआ है कि यहाँ अपनों से ठुकराए लोगों का अपनों की तरह ही सेवा हो रही है|

रिपोर्ट- सरफराज वारसी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story