×

भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने दी महिला को अभद्र गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद फरार, चार लोग हिरासत में

BJP Leader Video: श्रीकांत त्यागी की पहचान भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य (किसान मोर्चा) और युवा किसान समिति के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में हुई। उसने महिला को दूसरों की मौजूदगी में धक्का भी दिया।

Sarita Jain
Published on: 6 Aug 2022 7:23 AM GMT
X

BJP leader Shrikant Tyagi abuses woman in Noida (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

BJP Leader Video: नोएडा के सेक्टर-93 ओमैक्स ग्रेंड सोसाइटी में महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो महिला ओर उसके परिवार को गाली दे रहा है व्यक्ति श्रीकांत त्यागी है। । वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आयी। महिला से BJP नेता की बदसलूकी के मामले में फेस टू पुलिस ने कार्रवाई की है। श्रीकांत त्यागी की पहचान भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य (किसान मोर्चा) और युवा किसान समिति के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में हुई। उसने महिला को दूसरों की मौजूदगी में धक्का भी दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद अभ्रद BJP नेता श्रीकांत त्यागी के घर पुलिस पहुंची। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वहीँ पुलिस ने इस मामले में BJP नेता श्रीकांत त्यागी की तीन गाड़ी भी की गई जब्त कर ली।

नोएडा के ओमैक्स सोसायटी में की थी महिला से अभ्रदता

सोसाइटी निवासियों ने बताया कि ये कथित नेता कॉमन एरिया में पेड़ लगाकर जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा है। सोसाइटी के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उसने अभद्रता की। सोसाइटी निवासियों ने पुलिस को फेज-2 पुलिस से शिकायत की है।

तीन सालों से चल रहा विवाद

ओमेक्स सोसाइटी के लोगों ने बताया कि श्री कांत का सोसाइटी में फ्लैट है। अब वह कॉमन एरिया पर कब्जा कर रहा है। उसने कॉमन एरिया में जहां बच्चे खेलते है वहां पेड़ लगाए। शुक्रवार को झाड़ियां लगाकर उस पर कब्जा करना शुरू कर दी। जिसका सोसाइटी के लोगों ने विरोध किया।

महिला ने किया विरोध

सोसाइटी में रहने वाली महिला के द्वारा कब्जा करने से मना करने पर उसने सोसाइटी के लोगों के सामने ही रौब झाड़ते हुए महिला को गालियां दी। इसके बाद सोसाइटी के लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और हंगामा किया। महिलाओं ने अवैध रूप से कब्जे की नियत से लगाए गए पौधे भी हटा दिए।

पुलिस को किया फोन

हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। सोसाइटी के लोगों ने श्रीकांत के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार ये हंगामा कर चुका है। ऐसे में इसकी शिकायत नोएडा प्राधिकरण और सांसद तक से की गई थी। जिस पर प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया था।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story