×

UP Politics: सदन में अखिलेश का शेरवानी पहनकर आना लोकतंत्र का मजाक, मांगें माफी: बीजेपी नेता

UP Politics: भाजपा के नेता ने कहा कि ऐसा कर अखिलेश यादव ने विपक्ष की दिशाहीनता का परिचय दिया है।

Sushil Kumar
Published on: 22 Feb 2023 2:28 PM GMT
Akhilesh wearing sherwani in house
X

Akhilesh wearing sherwani in house

UP Politics: यूपी की योगी सरकार द्वारा बुधवार को विधानसभा में बजट पेश के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा सत्र में कुर्ता-पजामा और सदरी की जगह काली शेरवानी में पहुंचे। इस पर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके विधायकों ने काली शेरवानी पहन कर लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। इसके लिए उनको उत्तर प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा के नेता ने कहा कि ऐसा कर अखिलेश यादव ने विपक्ष की दिशाहीनता का परिचय दिया है। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि जिस प्रकार से महाभारत के धृतराष्ट्र दिशाहीन थे। उसी प्रकार से आज विपक्ष के रूप में अखिलेश यादव जी ने काले कपड़े पहन कर लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। इसके लिए उनको उत्तर प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। अगर उनको कपड़ा पहनने ही थे तो उत्तर प्रदेश व भारत देश को हिंदू राष्ट्र मानते हुए भगवा वस्त्र पहन कर आते तो उनका मान सम्मान उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में एक अलग रूप में होता।

'उत्तर प्रदेश के विकास में चार चांद लगाने वाला बजट है'

व्यापारी भाजपा नेता विनीत अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश में आज पेश योगी सरकार 2.0 के दूसरे बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मा. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत किया गया वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रदेश की 25 करोड़ जनता के आकांक्षाओं के अनुरूप है। प्रदेश सरकार ने बजट में राज्य के समग्र विकास हेतु प्रावधान किये हैं। विनीत शारदा ने कहा यह बजट प्रदेश के युवाओं माताओं-बहनों किसान लघु उद्यमी छोटे दुकानदार व्यापारी छात्र-छात्राओं वकीलों अधिवक्ताओं व गरीब वंचित को समर्पित बजट है। शारदा ने कहा यह बजट उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास में चार चांद लगाने वाला बजट है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story