UP Congress: बीजेपी ने भाई-भाई को दुश्मन बनाया, राहुल गांधी कर रहे जोड़ने का काम बोले कांग्रेस अवध प्रांत अध्यक्ष नकुल दुबे

UP Congress: हमारे देश में 2014 से बराबर गंभीर हालात होते जा रहे हैं। भाई को भाई का दुश्मन बनाया जा रहा, हिंदु को मुस्लिम से, सवर्ण को दलित से लड़ाकर अमीर और गरीब के बीच की खाई को और बढ़ाया जा रहा है।

Prashant Dixit
Published on: 2 Jan 2023 3:09 AM GMT
UP Congress
X

पीसी करते कांग्रेस नेता नकुल दुबे (न्यूजस्ट्रैक)

UP Congress: हमारे देश में 2014 से बराबर गंभीर हालात होते जा रहे हैं। भाई को भाई का दुश्मन बनाया जा रहा, हिंदु को मुस्लिम से, सवर्ण को दलित से लड़ाकर अमीर और गरीब के बीच की खाई को और बढ़ाया जा रहा है। जिससे हमारे देश में नफरत का माहौल बन रहा है। इसके बीच कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश को जोड़ने का काम कर रही है। ये बातें यूपी कांग्रेस अवध प्रांत अध्यक्ष नकुल दुबे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजधानी में कहीं।

पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा, कि आगामी तीन जनवरी से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है। उन्होंने आगे कहा, कि देश के चंद उद्योगपतियों के पास देश का पैसा एकत्र होता जा रहा है। बाकी देशवासी गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में नफरत के माहौल को समाप्त करने के लिए और देश में भाईचारा बढ़ाने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोडा़े यात्रा निकाल रहे हैं। अब यह यात्रा कई राज्यों से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रांतीय अध्यक्षों के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा चुकी है। जिस का मूल उद्देश्य जन-जन तक राहुल गांधी के संन्देश को पहुंचाना और लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना था। इस भारत जोड़ो यात्रा में उत्तर प्रदेश की सहभागिता भी बढ़चढ़ कर रहेगी। तीन जनवरी को गाजियाबाद जिले के लोनी सीमा पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उसके बाद ये यात्रा 5 जनवरी तक यूपी में चलती रहेगी।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story