×

BJP महिला मोर्चा का हल्‍ला बोल, BSP नेताओं की गिरफ्तारी की मांग

Newstrack
Published on: 28 July 2016 7:04 AM GMT
BJP महिला मोर्चा का हल्‍ला बोल, BSP नेताओं की गिरफ्तारी की मांग
X

लखनऊ: बसपा कार्यकताओं द्वारा दयाशंकर की बेटी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने हल्‍ला बोल दिया है। महिला मोर्चा बसपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। गुरुवार को सुबह 10 बजे से परिवर्तन चौक से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा तक पद यात्रा को डीएम आॅफिस के सामने रोक दिया गया है। बीजेपी महिला मोर्चा दयाशंकर के परिवार के समर्थन में खड़ा है।

यह भी पढ़ें... BSP के बाद अब BJP के खिलाफ भी बिना अनुमति प्रदर्शन का मामला दर्ज

इससे पहले बीजेपी ने प्रदेश स्‍तरीय प्रदर्शन 'बेटी के सम्‍मान में बीजेपी मैदान में' के तहत राजधानी के कैसरबाग से डीएम ऑफिस तक प्रदर्शन किया था। इस बार बीजेपी महिला मोर्चा स्‍वाति सिंह के समर्थन में उतरा है। प्रशासन ने प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही हजरतगंज इलाके में बैरिकेटिंग कर पुलिस बल तैनात किया। इस बीजेपी महिला मोर्चा को डीएम ऑफिस के पास पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान झड़प भी हुई पुलिस ने बल प्रयोग किया। जिसमें बीजेपी महिला मोर्चा के कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। महिला मोर्चा को डीएम ऑफिस के आगे नहीं बढ़ने दिया गया।

Newstrack

Newstrack

Next Story