×

BJP Manifesto: आज जारी होगा भाजपा का संकल्पपत्र, सस्ती बिजली से लेकर कृष्ण जन्मभूमि तक रहेंगे एजेंडे में

BJP Manifesto: भाजपा अपने संकल्प पत्र में किसानों के हित के लिए कई तरह की घोषणाएं करने जा रही है। किसानों के साथ सपा को देखते हुए भाजपा भी पत्रकारों के लिए कुछ घोषणाएं कर सकती है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 7 Feb 2022 3:31 PM GMT (Updated on: 8 Feb 2022 2:45 AM GMT)
BJP Manifesto: BJPs manifesto tomorrow morning, from electricity to Krishna Janmabhoomi on the agenda
X

भाजपा का संकल्प पत्र: Photo - Social Media

Lucknow: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र मंगलवार 8 फरवरी को जारी किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (Indira Gandhi Foundation) में होने वाले कार्यक्रम में लोक कल्याण संकल्प पत्र को गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) द्वारा जारी किया जाएगा। इससे पहले यह घोषणा पत्र रविवार को जारी होना था पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन ( Lata Mangeshkar death) के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

भाजपा के संकल्प पत्र में किसानों के हित की बात

उम्मीद इस बात की है कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में किसानों के हित के लिए कई तरह की घोषणाएं करने जा रही है। इसमें किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) को सीमांत और छोटे किसानों के लिए दोगुना किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज जाने वाली छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को स्कूटी दी जाएगी। इसके पहले इस तरह की घोषणा कांग्रेस भी कर चुकी है। संकल्प पत्र साथ ही छात्रों को लेपटॉप देने तथा उज्ज्वला स्कीम के तहत तीन मुफ़्त सिलेंडर हर साल दिए जाएंगे। इसके अलावा बिजली बिल को लेकर भी भाजपा कोई बडी घोषणा कर सकती है। क्योंकि समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को इस चुनाव में हवा दे दी है।

सपा को देखते हुए भाजपा भी करेगी पत्रकारों के लिए कुछ घोषणाएं

इसके अलावा पत्रकारों को भी कुछ सुविधाएं देने की बात कही जा रही है। चर्चा है कि समाजवादी पार्टी अपने घोषणा पत्र में पत्रकारों के लिए कुछ घोषणाएं करने की तैयारी में है जिसे देखते हुए भाजपा भी एक बडा दांव चल सकती है।

वहीं भाजपा मथुरा कृष्ण जन्मभूमि के जीर्णोद्धार करने का भी वायदा कर सकती है। घोषणा-पत्र में शिक्षा के साथ युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर फोकस किया जाएगा, किसानों की आय दोगुना करने किसानों को कृषि से जुड़े मामलों में रियायत देने जैसे मामलों को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा महिलाओं को रोजगार देने की भी बात कही जा रही है।

महिलाओं को रोजगार स्वरोजगार के साथ सुरक्षा और सम्मान

पार्टी महिलाओं को रोजगार स्वरोजगार के साथ सुरक्षा और सम्मान को लेकर कोई बडी घोषणा करने की तैयारी में है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story