×

भाजपा में बड़ा फेरबदल: अर्पणा यादव को मिलेगी जिम्मेदारी, युवा और महिला मोर्चा में होगा बदलाव

UP News: विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराने के बाद BJP जल्द ही यूपी के संगठन में बड़ा फेरबदल कर सकती है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदों पर नए लोगों को जिम्मेदारी मिल सकती है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 7 May 2022 5:24 AM GMT
Bharatiya Janata Party
X

भारतीय जनता पार्टी (प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार : सोशल मीडिया)

UP BJP News: उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। प्रदेष अध्यक्ष से लेकर युवा मोर्चा और महिला शाखा के अलावा कई अन्य मोर्चो के पदाधिकारियों में बदलाव किया जाएगा। विधानसभा चुनाव होने के बाद संगठन के कई पदाधिकारियों के सरकार में शामिल होने और कुछ के एमएलसी आदि बन जाने के बाद अब नए कार्यकर्ताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

इस महीने 20 और 21 मई को जयपुर में होने जा रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों के नाम पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। पार्टी संविधान के अनुसार किसी भी नेता को दोहरी जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती है। जिसके चलते ही संगठन में बदलाव किए जाने की बात हो रही है।

प्रदेश अध्यक्ष के पद पर इन नामों की चर्चाएं

प्रदेष अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantradev Singh) के योगी सरकार में शामिल होने के बाद अब उनके स्थान पर किसी अन्य के नाम पर विचार किए जाने की बात हो रही है। ब्राम्हण चेहरों में हरीश द्विवेदी, सुब्रत पाठक, श्रीकांत शर्मा, विजय बहादुर पाठक तथा सतीश गौतम की चर्चा हैं। वहीं दलित और ओबीसी चेहरों में बीएल वर्मा, भानु वर्मा, कौशल किशोर और विद्यासागर सोनकर में से किसी एक पर विचार संभव है।

वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी को हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में जीत मिलने के बाद अब वह उच्च सदन के सदस्य हो गए हैं। जिसके बाद संगठन उनके स्थान पर किसी अन्य युवा नेता को यह जिम्मेदारी देने जा रहा है। इस पद के लिए वैभव सिंह कमलेश मिश्र और के साथ ही मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक का नाम भी चल रहा है।

अपर्णा यादव को भी मिल सकती है जिम्मेदारी

उधर विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव (Arpana Yadav) के भाजपा में शामिल होने के बाद अभी तक उनका एडजस्टमेंट नहीं हो पाया है। विधानपरिषद सदस्य के तौर पर उनका नाम उस दौरान चर्चा में आया था पर बाद में कहा गया कि उन्हे सांगठनिक अनुभव दिलाने के बाद ही फिर किसी सदन का उन्हे सदस्य बनाया जाएगा।

कहा जा रहा है कि उन्हे उत्तर प्रदेश में महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। हांलाकि इसमें गीता शाक्य और अर्चना मिश्र का नाम भी संभावितों की सूची में शामिल है। इस तहर संगठन में हो रहे कई तरह के बदलाव के बाद कई अन्य को संगठन में एडजस्ट किया जाएगा।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story