×

UP Election 2022: प्रत्याशी चयन के लिए बैठक शुरू, सीएम योगी पहुंचे भाजपा कार्यालय, चुनाव प्रभारी राधामोहन भी मौजूद

UP Election 2022: राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से सम्बंधित मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।

Ashutosh Tripathi
Published on: 10 Jan 2022 11:42 AM GMT
UP Election 2022: प्रत्याशी चयन के लिए बैठक शुरू, सीएम योगी पहुंचे भाजपा कार्यालय, चुनाव प्रभारी राधामोहन भी मौजूद
X

UP Election 2022: राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से सम्बंधित मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस मीटिंग में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, दिनेश शर्मा कानून मंत्री बृजेश पाठक और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी राधामोहन भी मौजूद हैं।

प्रत्याशी चयन के लिए बैठक शुरू, योगी पहुंचे भाजपा कार्यालय

लखनऊ विधानसभा चुनावों (UP Election 2022) के पहचान के लिए होने वाले चुनावों के लेकर भाजपा में प्रत्याशियों के चयन का काम शुरु हो गया है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक के लिए भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

उल्लेखनीय है कि इस बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र से पांच-पांच संभावित प्रत्याशियों के नाम का चयन किया जाएगा । इसके बाद यह नाम केंद्रीय हाईकमान को भेज दिए जाएंगे। बाद में पार्टी के सब कीबोर्ड प्रत्याशी चयन को लेकर अंतिम नाम का फैसला करेगा ।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

बैठक में मुख्यममंत्री योगी आदित्यनाथ

बैठक में मुख्यममंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ ही संजीव बालियान, राजवीर सिंह, विनोद सोनकर, ब्रजेश पाठक, बेबी रानी मौर्य, अरुण सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, वाई सत्य कुमार, सुनील ओज, संजीव चौरसिया प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

इसके अलावा सुरेश खन्ना, बृजेश पाठक, एसपी सिंह बघेल का भी नाम है। वहीं, राधामोहन सिंह, सुनील ओझा समेत अन्य पदाधिकारियों को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। पार्टी कार्यालय में इस समय प्रत्याशियों की संख्या दर्जनों में दिखाई दे रही है उनके साथ ही सैकड़ों समर्थक पार्टी कार्यालय में मौजूद हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story