×

BJP अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा और महिला कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर किया यज्ञ, योगी के लिए मांगी मन्नत

गोलघर में सिद्ध पीठ मां काली के दरबार में मंगलवार (7 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों के साथ मिलकर यज्ञ किया। उन लोगों ने योगी आदित्‍यनाथ को मुख्यमंत्री (सीएम) बनाने के लिए मन्‍नतें मांगी।

priyankajoshi
Published on: 7 March 2017 9:44 AM GMT
BJP अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा और महिला कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर किया यज्ञ, योगी के लिए मांगी मन्नत
X

गोरखपुर : गोलघर में सिद्ध पीठ मां काली के दरबार में मंगलवार (7 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों के साथ मिलकर यज्ञ किया। उन लोगों ने योगी आदित्‍यनाथ को मुख्यमंत्री (सीएम) बनाने के लिए मन्‍नतें मांगी।

सिर पर नमाजी टोपी और मांथे पर लाल रंग का टीका की गंगा-जमुनी तहजीब की यह मिसाल देखकर मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के चेहरे भी खिल गए।

मिलकर की पूजा-अर्चना

-वहीं महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने भी उनका इस विजय शंखनाद में उनका साथ दिया।

-इस मौके पर अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य इरफान अहमद ने कहा कि वह मां काली के दरबार में बीजेपी को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए पूजा-अर्चना करने आए हैं।

क्या कहा महिला मोर्चा ने?

-महिला मोर्चा की महानगर उपाध्‍यक्ष पद्मा गुप्‍ता ने कहा कि अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के भाइयों के साथ महिला मोर्चा भी उनके साथ बीजेपी का विजय शंखनाद का विश्‍वास रखती है।

-सभी कार्यकत्रियों को उम्‍मीद है कि बीजेपी 300 से अधिक सीट जीत कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

क्या कहना है बीजेपी के कार्यकर्ता का?

-वहीं बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र जायसवाल का कहना है कि बीजेपी अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ उन्‍होंने पूजा-अर्चना की।

-उन्‍हें विश्‍वास है कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनेगी और गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्‍यनाथ उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बनेंगे।

आगे की स्लाइड्स में देखें यज्ञ से संबंधित फोटोज...

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story