×

BJP Mission 2024: संजय निषाद का कार्यकर्ताओं से आवाहन, पार्टी की नीतियों को लेकर घर-घर जाएं

BJP Mission 2024: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) की तैयारी को लेकर संजय निषाद ने कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि आप सभी तैयार हो जाये।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 29 May 2022 3:41 PM GMT
BJP Mission 2024 Cabinet Minister Dr Sanjay Nishad
X

BJP Mission 2024 Cabinet Minister Dr Sanjay Nishad 

BJP Mission 2024: निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद (Cabinet Minister Dr. Sanjay Nishad) लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections 2024) की तैयारियों में लग गए हैं। रविवार को राजधानी लखनऊ के विशेश्वर हाल में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संजय निषाद ने आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की और कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की वह घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं और अपने संगठन को मजबूत कर 2024 के चुनाव के लिए कमर कसे। निषाद पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी और 15 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से उनके 11 विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इससे उत्साहित डॉक्टर संजय निषाद अब आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी का पूरे प्रदेश में विस्तार कर संगठन को खड़ा करने में लग गए हैं।

निषाद ने शिक्षण प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

आज एक दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण शिविर (teaching training camp) में प्रदेश भर से आये कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए संजय निषाद (Cabinet Minister Dr. Sanjay Nishad) ने विधानसभा चुनाव में 11 सीट जीतकर इतिहास रचने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से पूर्व कई प्रकार के मिथ्य और भ्रम फैलाये जा रहे थे किन्तु कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के बाद निषाद पार्टी ने 15 में 11 सीट जीतकर इतिहास के पन्ने में दर्ज करवाने का काम किया। चुनाव परिणाम के बाद संगठन में फेरबदल जरूरी था, क्योंकि जिला कमेटियों का प्रोमोशन और मंडल कमेटी का प्रमोशन अच्छे परिणाम के बाद उपहार के तौर पर कार्यकर्ताओं को दी गई है।


संजय ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओ से किया आह्वान

संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोग कहते थे कि डॉ साहब ने गलत फैसला लिया। भारतीय जनता पार्टी से हारी हुई सीटें ले ली, 7 सीट भारतीय जनता पार्टी से हारी हुई ली जरूरी थी किन्तु वो निषाद पार्टी के लिए जीती हुई सीट थी और हमने जीत कर दिखाया भी है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि आप सभी तैयार हो जाये, समय कम है और लक्ष्य बड़ा है, इसके लिए हमे अभी से क्षेत्र में जाकर घर घर निषाद पार्टी की विचारधारा को बताना होगा।


उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की लाभकारी योजनाओं को आम जन के बीच रखना होगा, जनता में विश्वास पैदा करना होगा ताकि लोकसभा चुनाव में 80 की 80 सीट एनडीए जीत सके. संजय निषाद ने मत्स्य संपदा योजना के लाभ को जन जन पहुचाने के लिये कार्यकताओ से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कि मंशा को गरीब मछुआ समाज के कल्याण की योजनाओ को पहुचाने का काम करो। वहीं हरी हुई 4 सीटों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आत्ममंथन करने के लिए कहा कि हंडिया, अतरौलिया, कटेहरी और कालपी पर मिली हार की समीक्षा की जानी चाहिए। जिससे आने वाले चुनाव में यहां पर पार्टी को मजबूती मिल सके।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story