×

MLA लोकेंद्र के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मंत्रीगण,गहरी संवेदना व्यक्त की

बिजनौर के भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान का कल सीतापुर में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उनके निवास स्थान पर यूपी सरकार के दस से ज़्यादा कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी नेताओं ने उनके परिवार के साथ दुख में शरीक होने पहुंचे।इसके पहले उत्तर प्रदे

Anoop Ojha
Published on: 22 Feb 2018 9:09 AM GMT
MLA लोकेंद्र के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मंत्रीगण,गहरी संवेदना व्यक्त की
X
MLA लोकेंद्र  के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मंत्रीगण,गहरी संवेदना व्यक्त की

बिजनौर: बिजनौर के भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की कल सीतापुर में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उनके निवास स्थान पर यूपी सरकार के दस से ज़्यादा कैबिनेट मंत्री और पार्टी नेतागण उनके परिवार के दुख में शरीक होने पहुंचे।इसके पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान एवं अन्य लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें.......BJP विधायक लोकेन्द्र सिंह के निधन पर CM योगी ने किया शोक व्यक्त

भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की कल सड़क दुर्घटना में लखनऊ जाते वक्त सीतापुर में मौत गई थी उनके साथ दो गनर निजी सचिव सहित पांच लोगों की भी मौत हो गई थी।

आज विधायक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ,ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ,नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ,अल्पसंख्यक मंत्री दलजीत सिंह ओलख, पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ,विधायक पंकज सिंह, सांसद सर्वेश सिंह, यशवंत सिंह, संजीव बालियान ,अशोक कटारिया आदि उनके निवास स्थान पर पहुंचे।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story