×

BJP के MLA का फैसला, राहुल समेत चार नेताओं का पुतला फांसी पर लटकाया

Admin
Published on: 21 Feb 2016 12:19 PM
BJP के MLA का फैसला, राहुल समेत चार नेताओं का पुतला फांसी पर लटकाया
X

कानपुर: जेएनयू विवाद में बीजेपी विधायक सतीश महाना ने रविवार को अपने ही अंदाज में राहुल गांधी, डी राजा, सीताराम येचुरी और केसी त्यागी के पुतलों को एक साथ फ़ांसी पर लटकाया। चारों नेताओं के पुतले को फ़ांसी देने के लिए उन्होंने बाकायदा बीच चौराहे पर पंडाल लगवाया। इस नजारे को देखने के लिए चौराहे पर सैंकड़ो की भीड़ लगी रही। विधायक ने अपने हाथ से फंदा खींच कर पुतलों को फ़ांसी दी।

rahul-gandhi

विधायक ने क्या कहा ?

- नेताओं को प्रतीकात्मक फांसी दी गई है।

- इन्हें देश में जीने का अधिकार नहीं है।

- ये नेता देश में रह कर देश विरोधी बातें करते हैं l

- राहुल समेत कुछ नेता राष्ट्रपति से भी मिले, आखिर ये क्या साबित करना चाहते हैं।

- देश की जनता सब समझ रही है।

- कांग्रेसी नेता देश विरोधियों को क्यों बचाना चाहती है l

Admin

Admin

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!