×

Cyber Attack on BJP MLA: बीजेपी विधायक का वेबसाइट हैक, हैकर्स ने सीएम योगी की तस्वीर पर किया आपत्तिजनक कमेंट

Cyber Attack on BJP MLA: मामला लखनऊ उत्तरी सीट से बीजेपी विधायक नीरज वोरा से जुड़ा है। आरोपियों ने उनका आधिकारिक वेबसाइट हैक कर उस पर पाकिस्तानी झंडा लगा दिया। मामले की जानकारी जैसे ही बीजेपी विधायक को मिली, उन्होंने फौरन पुलिस की सायबर सेल से संपर्क किया।

Krishna Chaudhary
Published on: 20 Oct 2023 8:12 AM GMT
BJP MLA Neeraj Bora
X

BJP MLA Neeraj Bora  (photo: social media )

Cyber Attack on BJP MLA: साइबर अपराधियों और हैकर्स के निशाने पर न केवल आम लोग बल्कि सत्ता में बैठे लोग भी हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक का हैकर्स ने वेबसाइट कर लिया है। मामला लखनऊ उत्तरी सीट से बीजेपी विधायक नीरज वोरा से जुड़ा है। आरोपियों ने उनका आधिकारिक वेबसाइट हैक कर उस पर पाकिस्तानी झंडा लगा दिया। मामले की जानकारी जैसे ही बीजेपी विधायक को मिली, उन्होंने फौरन पुलिस की सायबर सेल से संपर्क किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, हैकर्स ने बीजेपी विधायक की आधिकारिक वेबसाइट पर लगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तस्वीर पर भी आपत्तिजनक कमेंट किए। विधायक नीरज वोरा ने इन दोनों बातों की जानकारी लखनऊ पुलिस के सायबर सेल की दी। उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वोरा के इस वेबसाइट को बनाया गया निशाना

बीजेपी विधायक डॉक्टर वोरा ने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए Drneerajbora.in से वेबसाइट बनाई थी। हैकर्स ने इसी वेबसाइट को निशाना बनाया और हैक कर उस पर विवादित पोस्ट लिख दिया। पुलिस की साइबर यूनिट मामले की जांच कर रही है। फिलहाल विधायक नीरज वोरा की वेबसाइट ओपन नहीं हो रही, क्लिक करने पर 'अंडर मेंटीनेंस' दिख रहा है।


बता दें कि नीरज वोरा साल 2017 से लगातार दो बार से लखनऊ उत्तरी सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत रहे हैं। 2017 में उन्होंने सपा के अभिषेक मिश्रा को हराया था। जबकि साल 2022 में वो सपा की पूजा शुक्ला को चुनाव हराकर विधायक बने।

देश में बढ़े साइबर अटैक के मामले

जैसे-जैसे तकनीक दायरा बढ़ता जा रहा है और इंटरनेट तक लोगों की पहुंच आसान होती जा रही है, साइबर हमले बढ़ते जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2022-23 में भारत सरकार और जरूरी सेवा संस्थाओं में से 67 प्रतिशत को साइबर हमलों में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा। इस साल अप्रैल में इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर ने अलर्ट किया था कि भारत सरकार और प्रदेश सरकारों की करीब 12 हजार वेबसाइट्स इंडोनेशिया के एक हैकर ग्रुप के निशाने पर है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story