×

भड़काऊ भाषण देते दिखे संगीत सोम, बोले- यहां हिंदुस्तान-पाक की है जंग

By
Published on: 18 Aug 2016 7:00 PM GMT
भड़काऊ भाषण देते दिखे संगीत सोम, बोले- यहां हिंदुस्तान-पाक की है जंग
X

मेरठः यूपी की सरधना सीट से बीजेपी के बाहुबली विधायक संगीत सोम का एक वीडियो सामने आया है। समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी ने ये वीडियो जारी किया है। वीडियो में संगीत सोम समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की तुलना पाकिस्तान और खुद की हिंदुस्तान से कर रहे हैं।

संगीत सोम ने क्या कहा?

सपा के सरधना से उम्मीदवार अतुल प्रधान ने सोम का ये वीडियो जारी किया है। वीडियो में संगीत सोम कहते दिखते हैं, "लड़ाई यहां हिंदुस्तान और पाकिस्तान की है। एक तरफ हिंदुस्तान है, दूसरी तरफ पाकिस्तान है। अब सोच लो किया क्या करना है।" वह ये भी कहते हैं कि उसके बाप को दौड़ाया था, उसे भी दौड़ाऊंगा। यहां याकूब नहीं जमा तो इमरान क्या जमेगा। सोम का वीडियो वायरल हो गया है। वहीं, अतुल का कहना है कि संगीत दंगा कराना चाहते हैं।

संगीत सोम के भड़काऊ भाषण का ये है वीडियो

और क्या बोले संगीत सोम?

संगीत सोम के निशाने पर बीएसपी के उम्मीदवार हाजी इमरान याकूब थे। संगीत को वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि अगर विरोधियों की जीत हो जाती है तो सरधना पाकिस्तान बन जाएगा। बता दें कि संगीत सोम 2013 में मुजफ्फरनगर में भड़के दंगों में भी आरोपी हैं। वह इस मामले में जेल भी गए थे।

Next Story