Etawah को मिले नगर निगम का दर्जा, BJP MLA सरिता भदौरिया ने विधान सभा में पेश किया प्रस्ताव

सरिता भदौरिया ने इटावा के विकास को लेकर सदन में कई अन्य प्रस्ताव भी पेश किए हैं। उन्होंने जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को जल्द ठीक किये जाने का प्रस्ताव ही सदन में पेश किया।

Sandeep Mishra
Written By Sandeep Mishra
Published on: 28 May 2022 12:40 PM GMT
bjp mla sarita bhadauria proposal to give municipal corporation status to etawah in up assembly
X

BJP MLA Sarita Bhadauria 

Etawah News : इटावा सदर (Etawah Sadar Seat) से भारतीय जनता पार्टी विधायक सरिता भदौरिया (BJP MLA Sarita Bhadauria) ने इटावा नगर पालिका परिषद (Etawah Municipal Council) को नगर निगम (Municipal Corporation) में तब्दील करने की मांग उत्तर प्रदेश विधानसभा में रखी। याद रहे, कि इटावा को नगर निगम का दर्जा दिये जाने की मांग लंबे समय से क्षेत्र की जनता करती रही है।

गौरतलब है कि, यूपी में लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में आई है। बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया भी दूसरी बार इटावा से विधायक चुनी गई हैं। योगी सरकार के गठन के बाद यह पहला विधानसभा सत्र है। बजट पर सदन में चर्चा करते हुए इटावा की सदर विधायक सरिता भदौरिया ने इटावा नगर पालिका परिषद को नगर निगम बनाए जाने संबंधी प्रस्ताव अपने उद्बोधन के दौरान विधानसभा में पेश किया।

इटावा को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है

इटावा विधानसभा सीट से चुनाव फिर जीतने के उपरांत सदर विधायक सरिता भदौरिया ने बजट सत्र के दौरान सदन में कहा, कि '2017 में इटावा विधानसभा हमें बदहाल स्थिति में मिली थी। अगर, हमें अच्छे हाल में मिलती तो हम इसे और अच्छा बनाते। लेकिन, जिस स्थिति में हमें मिली उसमें हमने सुधार लाने की कोशिश की है। इटावा विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाए जाने के संबंध में उन्होंने कई प्रस्ताव सदन के समक्ष रखे।

इकदिल कस्बे को विकास खंड बनाए जाने का प्रस्ताव

इटावा नगर पालिका परिषद को नगर निगम बनाए जाने के साथ-साथ ही सदर विधायक सरिता भदौरिया ने इकदिल नगर पंचायत को विकास खंड बनाए जाने के प्रस्ताव पर भी सदन में चर्चा की। बीजेपी की सदर विधायक ने बढ़पुरा ब्लॉक में 33 केवीए का पावर हाउस बनाए जाने, पिनाहट चम्बल कैनाल परियोजना की सफलता के लिए टेल तक पानी पहुंचाने का प्रस्ताव भी सदन में पेश किया।

इटावा सदर से जोड़े जाएं जसवंतनगर सर्किल के ये क्षेत्र

सदन में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने जिले के बढ़पुरा एवं पछायगांव थाना को सीओ सर्किल जसवंतनगर से हटाकर सीओ सर्किल इटावा सदर से जोड़े जाने का प्रस्ताव भी सदन में पेश किया।

आदर्श विधानसभा बनाने संबंधी कई प्रस्ताव पेश

सरिता भदौरिया ने इटावा के विकास को लेकर सदन में कई अन्य प्रस्ताव भी पेश किए हैं। उन्होंने जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को जल्द ठीक किये जाने का प्रस्ताव ही सदन में पेश किया।उन्होंने सदन को बताया, कि इटावा के आदर्श जिला अस्पताल की व्यवस्था अभी उतनी आदर्श नहीं है कि जितनी कि उसकी चर्चा की जाती है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story