×

MLC Election Result: भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह ने दर्ज की बड़ी जीत

MLC Election Result: भाजपा के अविनाश सिंह की जीत से कानपुर नगर व देहात में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी खुश दिख रहे हैं।

Avanish Kumar
Published on: 12 April 2022 2:19 PM GMT
BJP MLC candidate Avinash Singh registered a big victory, workers raised slogans of Jai Shri Ram
X

कानपुर: भाजपा MLC प्रत्याशी अविनाश सिंह ने दर्ज की बड़ी जीत

Kanpur: फतेहपुर के विधान परिषद चुनाव (legislative council election) में कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष व भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह (BJP candidate Avinash Singh) ने बड़ी जीत दर्ज करी है। भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह को प्रथम वरीयता में 4619 मत हासिल हुए, जबकि सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू को मात्र 299 मत हासिल हुए। प्रथम वरीयता क्रम की गिनती में ही अविनाश ने जीत का परचम फहरा दिया। भाजपाइयों ने विजेता प्रत्याशी को फूल- मालाओं से लाद दिया।

भाजपा के अविनाश सिंह की जीत से कानपुर नगर व देहात में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी खुश दिख रहे हैं। आप को बताते चलें कि नवनिर्वाचित एमएलसी अविनाश सिंह चौहान कानपुर देहात से भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर हैं। इससे पहले वह भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री थे और 2 वर्ष पहले पार्टी ने उन्हें कानपुर देहात जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। वह भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।


जय श्रीराम के लगे नारे

कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह की जीत की खबर मिलते ही कानपुर नगर व देहात में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान जमकर जय श्रीराम के नारे लगे।जीत की खुशी कुछ जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं ने मतदान करने वाले हर एक मतदाता को आभार प्रकट करते हुए सभी का धन्यवाद किया और फिर पार्टी कार्यालय के बाहर जय श्रीराम के नारे के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी व योगी मोदी जिंदाबाद के भी नार लगना शुरू हो गए और देखते ही देखते पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न शुरू हो गया।


महिला कार्यकर्ताओं ने भी मनाया जश्न

कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह ने विधान परिषद के चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल कर ली है जिसके चलते कानपुर नगर व देहात में खुशी का माहौल है और जहां पुरुष कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे हैं तो वहीं महिला कार्यकर्ता भी पीछे नहीं है और कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष की जीत की खुशी में महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है और वही विधान परिषद चुनाव में मिली बंपर जीत को लेकर योगी मोदी जिंदाबाद के नारे के साथ साथ हर एक मतदाता को आभार प्रकट किया है।

172 वोट किया गया रद्द

कानपुर फतेहपुर प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (Kanpur Fatehpur Authority Constituency) में 5307 के सापेक्ष 5157 वोट पड़े थे। इसमें भाजपा के अविनाश सिंह चौहान ने 4686 मत प्राप्त किये हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव ने 299 वोट मिले और 172 वोट रद कर दिए गए। रिटर्निग ऑफिसर/जिला निर्वाचन अधिकारी फतेपुर अपूर्वा दुबे ने विजेता प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान को प्रमाण पत्र सौंपा।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story