×

भाजपा सांसद ने अपने ही मंत्री पर लगाया आरोप, गिरिराज कर रहे गुटबाजी

Admin
Published on: 1 April 2016 12:37 PM GMT
भाजपा सांसद ने अपने ही मंत्री पर लगाया आरोप, गिरिराज कर रहे गुटबाजी
X

बलिया: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ उन्ही के दल के एक सांसद रवींद्र कुशवाहा ने मोर्चा खोल दिया है। सांसद ने अपनी ही सरकार के मंत्री पर पार्टी में गुटबाजी कराने और बिहार की तर्ज पर यूपी में भी दल का हश्र करने के आरोप लगाया है।

केंद्रीय मंत्री के खिलाफ भाजपा संसद के बगावती सुर

सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ बग़ावत का स्वर मुखरित किया है। सांसद ने बीते दिन पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री पर न सिर्फ पार्टी में गुटबाजी और गोलबंदी का आरोप लगाया है बल्कि यहां तक कह दिया है कि गिरिराज ने पार्टी का जो हश्र बिहार में किया, वही काम गिरिराज यूपी में भी शुरू कर दिया हैं।

सांसद ने गिरिराज पर आरोप लगाया, मेरे अनुरोध पर उन्होंने संसदीय क्षेत्र में कार्यक्रम नहीं दिया लेकिन बगैर मेरी सलाह लिए और बिना सूचित किए वह उनके संसदीय क्षेत्र के सिकन्दरपुर आ गए।

सांसद ने कहा कि जब उन्हें केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी मिली तो उन्होंने लगातार गिरिराज से उनके मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयत्न किया लेकिन मंत्री ने उनका फोन नहीं उठाया। सांसद ने केंद्रीय मंत्री की शिकायत प्रधानमंत्री और दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष से करने की बात भी कही।

केंद्रीय मंत्री ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से जब सांसद के आरोप पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि वह संगठन द्वारा कार्यक्रम मांगे जाने पर आये है। सांसद को उनके कार्यक्रम की जानकारी देना यह संगठन का कार्य है। उन्होंने अन्य आरोप पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं किया ।

Admin

Admin

Next Story