Hijab Controversy: प्रियंका गांधी के बिकनी वाले बयान पर हमलावर हुई बीजेपी, एमपी के गृहमंत्री ने दी ये नसीहत

कर्नाटक में उपजे हिजाब विवाद पर मुस्लिम छात्राओं के समर्थन में ट्वीट करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा कि बिकिनी हो, घूंघट हो, जींस या फिर हिजाब. यह महिलाओं का अधिकार है कि वे क्या पहनना चाहती हैं।

Krishna Chaudhary
Report Krishna ChaudharyPublished By Divyanshu Rao
Published on: 10 Feb 2022 3:07 PM GMT
UP Election 2022
X

प्रियंका गांधी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Hijab Controversy: कर्नाटक में हिजाब को लेकर उठे विवाद के बाद देशभर में स्कूल – कॉलेजों के ड्रेस कोड को लेकर नया बहस छिड़ चुका है। हिजाब विवाद के जद में आए कॉलेज छात्राओं के समर्थन के चक्कर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऐसा बयान दे दिया है कि जो अब उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। प्रियंका के बयान को अब बीजेपी ने मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है।

हिजाब के समर्थन में प्रियंका गांधी का बयान

कर्नाटक में उपजे हिजाब विवाद पर मुस्लिम छात्राओं के समर्थन में ट्वीट करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा कि बिकिनी हो, घूंघट हो, जींस या फिर हिजाब. यह महिलाओं का अधिकार है कि वे क्या पहनना चाहती हैं। प्रियंका ने आगे लिखा कि वो क्या पहने इसका अधिकार उन्हें भारत के संविधान से मिला है। भारत का संविधान उन्हें कुछ भी पहनने की गारंटी देता है। इसलिए महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।

प्रियंका के बयान पर बिफरी बीजेपी

बिकिनी का जिक्र करते ही प्रियंका गांधी बीजेपी के निशाने पर आ गईं। भाजपा ने उनके ट्वीट से इस शब्द को निकालकर उनपर हमला बोलना शुरू कर दिया है। भाजपा ने प्रिय़ंका पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या महिलाएं बिकिनी पहन कर कॉलेज जाएंगी? वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिजाब पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी का बयान महिलाओं की गरिमा और शालीनता के खिलाफ है। मिश्रा ने कांग्रेस महासचिव को नसीहत देते हुए कहा कि इस तरह की भाषा एक महिला के मुंह से शोभा नहीं देते हैं।

प्रियंका गांधी की तस्वीर

इस मामले में कर्नाटक से आने वाली भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने भी अजीब बयान दिया है। रेणुकाचार्य प्रियंका गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कहतीं हैं कि बिकिनी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना घटिया है। कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को पूरे कपड़े पहनना चाहिए। महिलाओं के कपड़ों के कारण ही आज दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं।

बिकिनी वाले सवाल रिपोर्टर से चिढ़ गईं थीं प्रियंका

वहीं बीते दिन लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब एक रिपोर्टर ने प्रियंका गांधी से इस संदर्भ पर प्रशन पूछना चाहा तो वो रिपोर्टर पर भड़क गईं। उन्होंने मीडिया पर उनके बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप जड़ दिया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story