×

हुकुम सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार,CM ने कैराना पहुंच दी श्रद्धांजलि

Rishi
Published on: 4 Feb 2018 5:06 AM GMT
हुकुम सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार,CM ने कैराना पहुंच दी श्रद्धांजलि
X
हुकुम सिंह पंचतत्व में विलीन, CM सहित BJP के बड़े नेता पहुंचे कैराना

शामली/लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर बीजेपी नेता व सांसद हुकुम सिंह (79 वर्ष) का शनिवार को निधन हो गया। वे कैराना लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद थे। कैराना के मायापुर फार्म हाउस में रविवार (04 फरवरी) दोपहर सांसद हुकुम सिंह का अंतिम संस्कार होगा।

स्वर्गीय सांसद के अंतिम संस्कार के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना स्थित उनके निवास स्थान पहुंचे। 20 मिनट रुकने और परिवार के लोगों को सांत्वना देने के बाद सीएम योगी वापस लौट गए। हुकुम सिंह के आकस्मिक निधन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है।

हुकुम सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार,CM ने कैराना पहुंच दी श्रद्धांजलिपश्चिमी यूपी से हिंदुओं के पलायन का मामला हुकुम सिंह ने ही सबसे पहले उठाया था, जो 2017 के विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा बीजेपी का सबसे बड़ा हथियार बना।

हुकुम सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार, CM योगी पहुंचे कैराना

हुकुम सिंह का जन्म 5 अप्रैल 1938 को कैराना में हुआ था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुकुम सिंह ने लॉ की पढ़ाई की थी। इनकी पांच पुत्रियां हैं। इनमें से एक मृगांका सिंह विधानसभा का चुनाव बीजेपी के टिकट पर 2017 में लड़ी थीं।

हुकुम सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार,CM ने कैराना पहुंच दी श्रद्धांजलि

3 जून 1958 को सिंह का विवाह रेवती सिंह से हुआ। हुकुम सिंह ने पीसीएस (जे) भी उत्तीर्ण की। चीन युद्ध के समय तत्कालीन पीएम जवाहरलाल नेहरू ने जब देश के युवाओं से सेना में भर्ती होने के आह्वान किया तो हुकुम सिंह सेना में भर्ती हो गए।

हुकुम सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार,CM ने कैराना पहुंच दी श्रद्धांजलिवर्ष 1965 में कैप्टन हुकुम सिंह राजौरी के पूंछ सेक्टर में तैनात थे। पाकिस्तान से युद्ध में उन्होंने वीरतापूर्ण अभियान में अपना बड़ा योगदान दिया। इसके बाद 1969 में सेना से इस्तीफा दे दिया।

हुकुम सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार,CM ने कैराना पहुंच दी श्रद्धांजलि

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story