×

साक्षी के निशाने पर शीला, कहा-यूपी वालों के बीच हो जाएंगी गंदी, लौट जाइए दिल्ली

साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 65 साल कांग्रेस की सरकार रही, 2 खाट भी नहीं दे पाए, अब खाट पंचायत कर रहे हैं। बीजेपी सांसद ने यूपी में कांग्रेस के सीएम फेस शीला दीक्षित पर तंज कसते हुए कहा, कि जो गाड़ी 10 साल दिल्ली में नहीं चलेगी, क्या वो यूपी में चलेगी। वो भी 70 साल पुरानी। यह अन्याय है।

zafar
Published on: 9 Oct 2016 1:12 PM GMT
साक्षी के निशाने पर शीला, कहा-यूपी वालों के बीच हो जाएंगी गंदी, लौट जाइए दिल्ली
X

bjp mp sakshi maharaj-criticise rahul -sheela-mayawati

मैनपुरी: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने समाजवादी पार्टी से लेकर कांग्रेस तक और शीला दीक्षित से लेकर मायावती तक, सबको निशाने पर ले लिया। साक्षी महाराज मैनपुरी जेल में बन्द शीरा व्यापारी मैदान सिंह से मिलने जिला जेल पहुंचे थे। बीजेपी सांसद ने रूपपुर गांव में एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया।

शीला पर तंज

-सर्जिकल स्ट्राइक पर राहुल गांधी के बयान का जबाव देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा दलाली तो वे कर रहे हैं, जिन्हें राजनीति की एबीसीडी नहीं मालूम।

-साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 65 साल कांग्रेस की सरकार रही, 2 खाट भी नहीं दे पाए, अब खाट पंचायत कर रहे हैं।

-बीजेपी सांसद ने यूपी में कांग्रेस के सीएम फेस शीला दीक्षित पर तंज कसते हुए कहा, कि जो गाड़ी 10 साल दिल्ली में नहीं चलेगी, क्या वो यूपी में चलेगी। वो भी 70 साल पुरानी। यह अन्याय है।

-साक्षी ने कहा कि शीला जी कहती थीं कि दिल्ली को यूपी वाले गंदा करते हैं। तो, बहनजी आप यूपी में क्या करने आ गईं? आप भी यहां गंदी हो जाएंगी। इसलिये आप दिल्ली में ही रहें, यूपी में आने की जरुरत नहीं है।

निशाने पर मायावती

-कांग्रेस के बाद साक्षी महाराज ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वो टिकट बेचने में लगी हैं।

-उन्होंने मायावती पर तंज करते हुए कहा कि वह कुंवारी हैं, तो इतना पैसा चाहिए, अगर ब्याही होतीं तो कितना पैसा चाहिए होता?

-उन्होंने समाजवादी पार्टी में कोमी एकता दल के विलय पर समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया।

-साक्षी महाराज ने कहा कि सपा में पहले से ही कई डॉन हैं, अब और आ गए हैं।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

bjp mp sakshi maharaj-criticise rahul -sheela-mayawati

bjp mp sakshi maharaj-criticise rahul -sheela-mayawati

bjp mp sakshi maharaj-criticise rahul -sheela-mayawati

zafar

zafar

Next Story