×

साक्षी महाराज की सफाई: मैने नहीं, मीडिया ने उतरवाई थी जींस

By
Published on: 5 May 2016 11:10 AM GMT
साक्षी महाराज की सफाई: मैने नहीं, मीडिया ने उतरवाई थी जींस
X

उन्नाव- युवती की जींस उतरवा जख्म देखने के विवाद में फंसे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने मीडियाकर्मियों को ही दोषी करार दिया है। उन्होंने कहा कि उन पर लगे आरोप आधारहीन हैं। उनके रोकने के बावजूद भी मीडियाकर्मियों ने घटना को फिल्माने के लिए उकसाया था।

साक्षी महाराज के मुताबिक मैंने महिला को लड़की की जींस उतारने से रोका था। परंतु मीडियाकर्मियों के इशारे पर यह सब हुआ। मैंने उनसे कहा कि घावों को दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। मीडिया के लोगों ने जोर देकर कहा कि वे जख्मों को देखना चाहते हैं। इसके बाद मैं उठ खड़ा हुआ। वह मेरी बेटी की तरह है। यह सब वीडियो में देखा जा सकता है।

क्या है मामला

-उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अपने बयानों को लेकर कई बार विवादों में रहे हैं।

- इस बार वे युवती की जींस उतरवा जख्म देखने के विवाद में फंस गए।

- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया।

- दरअसल दो मई को बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर पुलिस की दबिश के दौरान मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगा था।

- साक्षी महाराज वहां गए थे। कार्यकर्ता के घर की एक युवती ने भी पिटाई की बात कही।

- इस पर सांसद शर्मनाक हरकत करते हुए युवती की पैंट उतरवाकर चोटें देखने लगे।

देखें वीडियो

क्या है मामला?

- मैनपुरी के बिछवा के फर्दपुर में बीजेपी कार्यकर्ता मैदान सिंह के घर बीते दिनों पुलिस पहुंची थी।

- कार्यकर्ता के घरवालों का आरोप है कि पुलिसवालों ने मारपीट और तोड़फोड़ की।

- सांसद साक्षी महाराज ये जानकारी मिलने पर मैदान सिंह के घर गए थे।

- मौके पर युवती ने चोट लगने की बात कही। साक्षी ने उसे पैंट उतारकर चोट दिखाने को कहा।

- सभी लोगों के सामने युवती की पैंट उतरवाकर उन्होंने गौर से चोटें देखीं।

क्या कहती है पुलिस?

- मैनपुरी के एसपी हिमांशु कुमार के अनुसार मैदान सिंह अवैध शराब का धंधा करता है।

- पुलिस छानबीन करने गई, तो उसके घर की महिलाओं ने पथराव किया था।

- इसके बाद पुलिसबल मौके से लौट गया था, मारपीट का आरोप गलत है।

भड़काऊ भाषण पर केस दर्ज

-एसपी के मुताबिक साक्षी महाराज ने मैदान सिंह के घर भड़काऊ बयान भी दिया।

-सांसद ने कहा कि पुलिस ने फिर कभी दबिश दी तो उसे गोली झेलनी पड़ेगी।

-बिछवा थाने में साक्षी महाराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Next Story