अखिलेश की रथ यात्रा पर बोले योगी, कहा- क्या मुंह लेकर जनता के बीच जाएंगे CM

By
Published on: 2 Nov 2016 11:55 AM GMT
अखिलेश की रथ यात्रा पर बोले योगी, कहा- क्या मुंह लेकर जनता के बीच जाएंगे CM
X

गोरखपुर: सांसद योगी अदित्यनाथ ने सीएम अखिलेश यादव की रथयात्रा पर सवाल उठाए हैं। योगी ने कहा है कि यूपी के सीएम क्या मुंह लेकर जनता के पास जाएंगे। उत्तर प्रदेश की बदहाली, कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति। साढ़े 4 वर्षों में 450 से अधिक दंगे, कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति ही समाजवादी पार्टी की साढ़े 4 सालों की उपलब्धि है।

योगी ने कहा कि प्रदेश के नौजवान रोजगार के लिए देश के अंदर भटक रहे हैं और उनके सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया है। योगी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश यादव आखिर किस रथ यात्रा को लेकर जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता से क्या यही बोलेंगे कि साढ़े 4 सालों में 400 से अधिक दंगे उत्तर प्रदेश में कराए।

अखिलेश पर क्या बोले योगी

अखिलेश यादव की रथयात्रा पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बदहाली, कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति, साढ़े 4 वर्षों में 450 से अधिक दंगे, विकास कार्यों की बदहाली, कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति ही समाजवादी पार्टी की साढ़े 4 सालों की उपलब्धि है। प्रदेश के नौजवान रोजगार के लिए देश के अंदर भटक रहे हैं और उनके सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया है। उनको यह कहने में भी शर्म आती है कि वह उत्तर प्रदेश के हैं। समाजवादी पार्टी ने पारिवारिक झगड़ा दिखाकर बेहद चालाकी के साथ इन मुद्दों से मीडिया का ध्यान हटाया है। आज मीडिया के ध्यान में रहता है कि उनके रथ में मुलायम का फोटो है और शिवपाल का नहीं है। उनके कार्यक्रम में रामगोपाल आएंगे, मुलायम और शिवपाल नहीं जाएंगे। प्रदेश के जो वास्तविक मुद्दे हैं इन सब से ध्यान हटाए गए हैं।

योगी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश यादव आखिर किस रथ यात्रा को लेकर जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता से क्या यही बोलेंगे कि साढ़े 4 सालों में 400 से अधिक दंगे उत्तर प्रदेश में कराए। क्या राजनीति का अपराधीकरण, और अपराधियों का राजनीतिकरण, प्रशासन का जाति कारण और शासन का तुष्टिकरण यही शासन की उपलब्धियां हैं। इसी को लेकर के वह रथ यात्रा निकाल रहे हैं।

भोपाल एनकाउंटर पर क्या बोले

योगी आदित्यनाथ ने मध्यप्रदेश में हुए इनकाउंटर पर विवाद को लेकर कहा कि दुनिया में आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद से सब से पीड़ित देश भारत है। आतंकवाद को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन, आतंकवाद के खिलाफ की लड़ाई को कमजोर करता है। कांग्रेस नेता दिग्विजय और अन्य जो सेकुलर नेताओं के बयान आए हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक हैं।

सिमी एक आतंकी संगठन है देश के सुप्रीम कोर्ट ने भी इस संगठन को समाज और राष्ट्र के लिए खतरनाक माना है। इसलिए इसकी गतिविधियों को प्रतिबंधित किया है। ऐसे में फरार आतंकवादियों का पुलिस मुठभेड़ में मारा जाना, उस पर राजनीति करना और उस पर प्रश्न उठाना यह सुरक्षा बल के जवानों के मनोबल को तोड़ने वाला राष्ट्र घातक और देशद्रोही कार्य है। इस तरह के बयानों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

सीजफायर को लेकर क्या बोले योगी

पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन के मामले पर योगी ने कहा कि पाकिस्तान बुझता हुआ दीपक है जैसे दीपक जब बुझता है तो तेजी के साथ फड़फड़ा कर बंद होता है। बलूचिस्तान पाकिस्तान और सिंध में जिस तरह से पाकिस्तान से अलग होने की एक मुहिम शुरू हुई है उसके कारण पाकिस्तान की यह छटपटाहट है। पाकिस्तान के सामने अपने अस्तित्व का संकट चल रहा है और इस छटपटाहट में वह लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, लेकिन बीएसएफ और हमारे सुरक्षा बलों के जवान उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

यह उसकी खिसियाहट दिखाता है कि वह आम लोगों पर हमला कर रहा है क्योंकि हमारे सैनिकों के साथ आमने सामने की मुठभेड़ कर ले या उस में साहस नहीं है इसलिए वह नागरिक ठिकानों पर हमला करके निर्दोषों को मार रहा है लेकिन जल्द ही पाकिस्तान टूटेगा और उसका अस्तित्व समाप्त होगा।

आगे की स्‍लाइड में देखें वीडियो...

Next Story