TRENDING TAGS :
BJP News: भितरघात, यूपी में भाजपा का खराब प्रदर्शन... विसा चुनाव में कटेंगे 100 से अधिक विधायकों के टिकट
BJP News: यूपी की कुल 80 सीटों में से इस बार भाजपा को केवल 33 ही मिली हैं और भाजपा सपा और कांग्रेस गठबंधन से पिछड़ गई जबकि 2019 में भाजपा को यूपी में 62 सीटें मिली थीं।
यूपी में भाजपा का खराब प्रदर्शन, विसा चुनाव में कटेंगे 100 से अधिक विधायकों के टिकट: Photo- Social Media
BJP News: 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को यूपी से बड़ा झटका लगा है। सूबे में भाजपा की इस हार पर अब चिंतन और मंथन हो रहा है। इस बीच एक एक्सूलिसिव जानकारी भी सामने आई है कि जिन विधायकों ने चुनाव में भितरघात किया है उन पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
उत्तर प्रदेश में भीतरघात करने वालों पर अब सख्त एक्शन की तैयारी है। सूत्रों की माने तो 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 100 से अधिक मौजूदा विधायकों के टिकट कटना तय माना जा रहा है। यूपी की हार से भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा है। यूपी की कुल 80 लोकसभा सीटों में से इस बार भाजपा को केवल 33 सीटें ही मिली हैं और भाजपा सपा और कांग्रेस गठबंधन से पिछड़ गई थी जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में 62 सीटें मिली थीं। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को कुल 240 सीटें ही मिली हैं जो बहुमत से 32 कम हैं।
Photo- Social Media
सपा और कांग्रेस गंठबंधन से पिछड़ गई थी बीजेपी
2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ने पर एक रिपोर्ट हाईकमान को भेजी गई है। इससे जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि जिन विधायकों पर कथित भीतरघात करने का आरोप है उनके खिलाफ पार्टी द्वारा सख्त एक्शन लिया जाएगा।
ये हैं नेतृत्व के रडार पर
सूत्रों के अनुसार भीतरघात करने वाले बीजेपी विधायक भी नेतृत्व के रडार पर हैं। आगामी विधानसभा चुनावों में करीब 100 बीजेपी विधायकों के टिकट कटने के आसार हैं। जातीय समीकरण पक्ष में होने के बावजूद भी कई विधायक अपनी ही सीट नहीं लोकसभा चुनाव में जीत नहीं दिला पाए। हार की समीक्षा कर रही बीजेपी की स्पेशल टीम ने प्रदेश नेतृत्व को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है।
Photo- Social Media
2022 में 80 विधायकों के कटे थे टिकट
2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लगभग 80 विधायकों के टिकट काटे थे। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि विधायकों ने लोकसभा कैंडिडेट के खिलाफ माहौल बनाया। कई विधानसभाओं में विधायकों की निष्क्रियता से भी पार्टी को नुकसान हुआ। अब ऐसे विधायको का पार्टी ने पूरा ब्योरा तैयार किया है। वहीं सहयोगी दलों ने भी विधायकों की भूमिका को लेकर अपनी रिपोर्ट दी है।
Photo- Social Media
दावा किया जा है कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में इन बातों को ध्यान में रखकर ही पार्टी टिकट का बटवारा करेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में भारतीय जनता पार्टी को केवल 33 सीटें मिलीं तो वहीं सपा और कांग्रेस अलायंस को 43 सीटें मिली हैं। बीजेपी को राज्य से 70 से अधिक सीटें पाने की उम्मीद थी, लेकिन उसे यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटों में से केवल 33 सीटें ही मिल पाईं। इससे बीजेपी को यूपी से बड़ा नुकसान हुआ। अब पार्टी इस हार और कारण पर मंथन और चिंतन में जुटी है।