×

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव से पहले भाजपा का मुसलमानों को रिझाने की तैयारी, 17 नगर निगमों में होगा पसमांदा सम्मेलन

UP Nikay Chunav: जिसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अल्पसंख्यक मंत्री समेत सरकार के अन अन्य मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Anant kumar shukla
Published on: 13 Dec 2022 1:54 PM GMT (Updated on: 13 Dec 2022 1:58 PM GMT)
BJP prepares to appease Pasmanda Muslims before UP Nikay Chunav
X

BJP prepares to appease Pasmanda Muslims before UP Nikay Chunav (Social Media)

UP Nagar Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव की तारीखों की घोषणा कभी भी हो सकती है। सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने भी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए नई-नई रणनीतियां अपना रही है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश के 17 नगर निगमों में पसमांदा सम्मेलन करने जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा द्वारा अल्पसंख्यकों को रिझाने के लिए सभी नगर निगमों में बड़े स्तर पर इसका आयोजन करने जा रही है। जिसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अल्पसंख्यक मंत्री समेत सरकार के अन्य मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस संबंध में प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली को इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

भाजपा इस सम्मेलन की शुरुआत मेरठ या मुरादाबाद से कर सकती है। पसमांदा मुसलमानों में अपनी पैठ बनाने के लिए भाजपा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेगी। बता दें कि भाजपा द्वारा उपचुनाव में भी रामपुर समेत कई जिलों में पसमान्दा सम्मेलन कराए थे।

जाने क्या है पसमांदा

पसमांदा एक फारसी का शब्द है। जिसका अर्थ दबे, कुचले और सताए हुए लोग है। पसमांदा आंदोलन 100 साल पहले 20वीं सदी के दूसरे दसक में एक विशाल मुस्लिम आन्दोलन था।

उत्तर प्रदेश के नगर निगमों में पसमांदा मुसलमानों की आबादी

उत्तर प्रदेश के नगरनिगमों में पसमांदा मुसलमानों की संख्या नजर डाला जाए तो- मुरादाबाद में 47 प्रतिशत, सहारनपुर 42, बरेली 35, मेरठ 34, गाजियाबाद 25, लखनऊ 21, अलीगढ़ 20, शाहजहांपुर 18, कानपुर 16, अयोध्या 15, वाराणसी 15, प्रयागराज 13, फिरोजाबाद 13, मथुरा 9, आगरा 9 , गोरखपुर में 9 और झांसी में 7 प्रतिशत आबादी पसमांदा मुसलमानों की है। सभी पार्टियां इन्हे रिझाने में लगी हैं। बता दें कि लाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी करने पर बुधवार तक के लिए रोक लगाई है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story