×

जेपी नड्डा का आगरा दौरा ख़ास: BJP अध्यक्ष बनने के बाद यूपी में पहली बार भरेंगे हुंकार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद बनने के बाद जेपी नड्डा सबसे पहले उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, जहां वह सीएए के समर्थन में आगरा में रैली करेंगे।

Shivani Awasthi
Published on: 23 Jan 2020 5:45 AM GMT
जेपी नड्डा का आगरा दौरा ख़ास: BJP अध्यक्ष बनने के बाद यूपी में पहली बार भरेंगे हुंकार
X

आगरा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चयनित होते ही जेपी नड्डा सबसे पहले उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। गुरूवार को भाजपा अध्यक्ष प्रदेश के आगरा जिले में रैली करेंगे। बता दें कि नड्डा यहां नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनता में फैले भ्रम को दूर करने आ रहे हैं। इससे पहले अमित शाह भी सीएए के समर्थन में लखनऊ में रैली कर चुके हैं।

आगरा में जेपी नड्डा की रैली, ऐसा होगा कार्यक्रम:

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में आयोजित ब्रज क्षेत्र की रैली को दोपहर 12 बजे संबोधित करेंगे। रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी रैली में सहभागिता करेंगे।

ब्रज क्षेत्र में होने वाली रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया जा रहा है कि नड्डा की रैली में बड़ी संख्या में आमजन व सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होने वाले हैं। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें...केंद्र सरकार की सुप्रीम कोर्ट से मांग, सजा के बाद 7 दिन में हो दोषी को फांसी

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली रैली:

वैसे तो नड्डा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश में जनजागरण की शुरुआत करने गाजियाबद आ चुके हैं। पर, तब वह भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष थे। देश के गृहमंत्री अमित शाह ही तब भाजपा के पूर्णकालिक निर्वाचित अध्यक्ष थे।

यह भी पढ़ें...मफलर ही नही! और भी बहुत कुछ है केजरीवाल के पास

नड्डा का होगा भव्य स्वागत:

बता दें राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश आ रहे नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का नोएडा से लेकर आगरा तक कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया जायेगा।

jpnadda

यह भी पढ़ें...एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन ने उठाया ये खौफनाक कदम, मचा हड़कंप

यूपी के कई जिलों में सीएए के समर्थन में हो चुकी रैली:

गौरतलब है कि भाजपा सीएए के समर्थन में देशव्यापी जनजागरण अभियान चला रही है। इसके तहत भाजपा के दिग्गज नेता, केन्द्रीय और राज्य मंत्री प्रदेशों और जिलों जिलो में रैली कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में इससे पहले ही सीएए के समर्थन में लखनऊ समेत काशी, गोरखपुर, अवध की रैली पहले ही संपन्न हो चुकी है। वहीं मेरठ और कानपुर में भी बीते दिन रैलियाँ आयोजित की गयी थीं।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story