×

नगर निकाय चुनाव : भाजपा का यह प्रत्याशी है करोड़पति, लेकिन फिर भी कर्जदार

जैसे जैसे नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे ही सहारनपुर नगर निगम के चुनाव का रंग भी खिलता जा रहा है। भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी संजीव वालिया

Anoop Ojha
Published on: 9 Nov 2017 11:40 AM GMT
नगर निकाय चुनाव : भाजपा का यह प्रत्याशी है करोड़पति, लेकिन फिर भी कर्जदार
X
नगर निकाय चुनाव : भाजपा का यह प्रत्याशी है करोड़पति, लेकिन फिर भी कर्जदार

सहारनपुर: जैसे जैसे नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे ही सहारनपुर नगर निगम के चुनाव का रंग भी खिलता जा रहा है। भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी संजीव वालिया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। खास बात यह है मार्बल व्यवसायी यह प्रत्याशी एक करोड़ 45 लाख रूपये का मालिक है, लेकिन इसके बावजूद वह पांच लाख रूपये का सरकारी कर्जदार भी है।

यह भी पढ़ें...ये जनाब चले हैं सहारनपुर का मेयर बनने, अधिकारों का पता नहीं

सहारनपुर में पहली बार नगर निगम सहारनपुर के चुनाव हो रहे है। तत्कालीन बसपा सरकार ने वर्ष 2008 में ही सहारनपुर नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दे दिया था, लेकिन बसपा सरकार इसके बाद प्रदेश में आई सपा सरकार नगर निगम का चुनाव नहीं करा सकी थी। दोनों ही सरकारों को डर था कि नगर निगम पर मेयर उनकी पार्टी का नहीं बन सकता है। कारण साफ है सहारनपुर में विधानसभा की शहर सीट रही हो या नगर पालिका के अध्यक्ष पद की सीट सभी पर भाजपा ही अपना कब्जा जमाती आई है। अब प्रदेश की भाजपा सरकार सहारनपुर नगर निगम का चुनाव तो संपन्न करा रही है, लेकिन उसे डर है कि कहीं शहर का भाजपा का वोट बैंक भाजपा से छिटक न जाए।

यह भी पढ़ें...UP निकाय चुनाव: जानें आपके क्षेत्र में किस तारीख को होगा मतदान

भाजपा ने मार्बल कारोबारी संजीव वालिया को मेयर पद का प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। संजीव वालिया और उनकी पत्नी सोनिया दो बार सहानपुर नगर पालिका की सभासद रह चुके है। भाजपा का यह प्रत्याशी करोड़पति है, लेकिन इसके बावजूद उसके सिर पांच लाख रूपये का लोन है, जिसे वह चुकता नहीं कर पा रहे है। संजीव वालिया ने अपने नामांकन पत्र में घोषणा की है कि उनकी पत्नी सोनिया और उनके पास एक करोड़ 45 लाख रूपये की संपत्ति है। 255 वर्ग गज का एक प्लाट उनके पास है।

यह भी पढ़ें...यूपी के मेयर: आदत आरोपों की, कारोबार सपने बेचने का

पत्नी के नाम 200 वर्ग गज का प्लाट है। दस लाख रूपये उनके और पांच लाख रूपये उनकी पत्नी के बैंक खाते में है। करीब पचास लाख रूपये वालिया मार्बल्स के नाम संपत्ति है। दो कार हैं, जिनकी कीमत छह लाख रूपये है। एक रिवाल्वर, एक डीबीएल गन भी संजीव वालिया रखते है। उनकी पत्नी सोनिया के पास आठ तोला सोना है। बैंक से पांच लाख रूपये का लोन लिया है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story