TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP Byelection 2024: करहल उपचुनाव में बीजेपी ने ताकत झोंकी, गुजरात के पूर्व सीएम ने कांग्रेस सपा पर साधा निशाना

UP Byelection 2024: करहल विधानसभा सीट पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी पहुंचे, जहां पर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

Ashraf Ansari
Published on: 22 Sep 2024 10:36 AM GMT (Updated on: 22 Sep 2024 10:39 AM GMT)
UP Byelection 2024 ( Pic- Newstrack)
X

UP Byelection 2024 ( Pic- Newstrack)

UP Byelection 2024: उत्तर प्रदेश के करहल में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है तो वहीं समाजवादी पार्टी भी पीछे हटते हुए दिखाई नहीं दे रही है यहां आगामी कुछ दिनों में उपचुनाव होना है, जिसमें बीजेपी और सपा आमने-सामने होंगी।

करहल विधानसभा सीट पर बीजेपी की पैनी नजर

उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों के अंदर 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। जिसमें से इस वक्त सबसे खास सीट मैनपुरी Mainpuri जिले की करहल Karhal विधानसभा सीट है। क्योंकि यहां हमेशा से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। यहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज Kannauj लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने से पहले इस सीट से विधायक रहे थे।

उन्होंने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस सीट को छोड़ दिया था अब इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की नजर है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समिति बीजेपी के कई दिग्गत नेताओं को मोर्चा संभालने के लिए भेज दिया है। तों वहीं समाजवादी पार्टी भी कहीं से पीछे हटते हुए दिखाई नहीं दे रही है। सपा भी हर हाल में सीट को अपने कब्जे में रखना चाहती है।

सपा-कांग्रेस पर रुपाणी ने साधा निशाना

करहल विधानसभा सीट पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी पहुंचे, जहां पर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। बीजेपी हर वर्ग के लोगों को साथ में लेकर चलने का काम करती है।

समाजवादी पार्टी पर रुपाणी ने निशाना साधते हुए कहा है कि जब उनकी सरकार सत्ता में हुआ करती थी तो उन्होंने अपनी सरकार में माफिया राज कायम कर दिया था। लेकिन प्रदेश में बदलाव हुआ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए और उन्होंने माफिया राज-गुंडाराज को खत्म किया।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लेकर रूपाली ने कहा है कि जब-जब राहुल गांधी विदेश जाते हैं तब तब भारत को बदनाम करने का काम करते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई भी विदेश यात्रा पर जाते थे तो वह अपनी अंदरुनी कमी नहीं बताया करते थे। लेकिन विपक्ष हमेशा से देश को बदनाम करने की लगातार कोशिश कर रहा है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story