×

Shrikant Tyagi Arrested: नोएडा का 'गालीबाज' बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार

Shrikant Tyagi Arrested: पुलिस की गिरफ्त में आए श्रीकांत से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की कई लग्जरी गाड़ियों को अपने कब्जे में लिया था।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 9 Aug 2022 6:12 AM GMT (Updated on: 9 Aug 2022 7:08 AM GMT)
Shrikant Tyagi Arrested
X

श्रीकांत त्यागी (photo: social media ) 

Click the Play button to listen to article

Shrikant Tyagi Arrested: नोएडा की पॉश सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ के कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी से से गिरफ्तार कर लिया है। त्यागी के साथ पुलिस ने तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। त्यागी को अरेस्ट करने के लिए नोएडा पुलिस और STF की टीम बीते शनिवार से कई शहरों में रेड कर रही थी। त्यागी की फरारी के बाद नोएडा पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बता दें की भाजपा नेता श्रीकांत ठगी को गिरफ्तार करने के लिए बीते चार दिन से पुलिस की 18 टीमें लगी हुई थीं।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने श्रीकांत त्यागी और इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिनकी तलाश में कई टीमें लगी हुई थी। पुलिस की गिरफ्त में आए श्रीकांत से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की कई लग्जरी गाड़ियों को अपने कब्जे में लिया था।

नोएडा पुलिस ने महिला की शिकायत पर श्रीकांत त्यागी के खिलाफ धारा 354 यानी महिला से बदसलूकी के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें जिन्हें आरोपी बनाया गया है वह श्रीकांत उनकी पत्नी ड्राइवर और एक चचेरे भाई के साथ मैनेजर भी शामिल है। इन सभी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है। दरअसल श्रीकांत त्यागी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं, वह किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य है। इसके साथ ही युवा किसान समिति के राष्ट्रीय समन्वयक भी है। श्रीकांत की बीजेपी के कई बड़े नेताओं से नज़दीकियां है। अब इस मामले को लेकर विपक्ष बीजेपी पर हमलावर हो गया है।

शुक्रवार को वीडियो हुआ था वायरल

गौरतलब है की नोएडा के सेक्टर 98 बी ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी का एक महिला के साथ अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में श्रीकांत त्यागी महिला को धमकाते और गालियां देते सुनाई दे रहे हैं। महिला के मुताबिक श्रीकांत त्यागी जो अलेक्जेंड्रा डी 003 में रहते हैं, शुक्रवार दोपहर सोसाइटी की कॉमन एरिया में गलत तरीके से पौधा लगा रहे थे। जब महिला ने उन्हें इसके लिए टोका तो वह भड़क उठे और मारपीट पर उतारू हो गए। वीडियो में महिला त्यागी को दूर रहने की नसीहत भी दे रही है लेकिन त्यागी सत्ता के नशे में चूर उसे अपना धौंस दिखाता रहा। यही नहीं सबके सामने गालियां दी, देख लेने की भी बात कही। अब त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

महिला का आरोप सोसाइटी में नहीं मिली मदद

नोएडा के पॉस सोसाइटी सेक्टर 98 बी ग्रैंड ओमेक्स अपार्टमेंट में जिस तरह से एक महिला के साथ सरेआम अभद्रता हुई उससे वहां की सुरक्षा पर भी महिलाओं ने सवाल खड़े किए हैं। महिला का कहना है कि जब श्रीकांत त्यागी बद्दमीजी कर रहा था तो वहां सुरक्षा गार्ड, तमाम लोग खड़े थे लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। इसके बाद खुद महिला ने अपने महिलाओं के ग्रुप में एक वीडियो शेयर किया तो उसे देखकर महिलाएं वहां एकत्रित हुई और फिर उन्हें बचाया। महिला ने सीएम योगी से कहा कि आप कहते हैं कि उत्तर प्रदेश और नोएडा में सब सुरक्षित हैं। लेकिन जिस तरह से बीजेपी नेता ने उनके साथ अभद्रता की यह महिला सुरक्षा के दावे की पोल खोल रहा है। पीड़ित महिला के साथ सोसाइटी की अन्य महिलाओं ने भी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story