×

उप्र विधानसभा उप-चुनाव! भाजपा ने लहराया परचम, देखें पूरी सूची

उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में सभी 11 सीटों की मतगणना के नतीजे सामने आ चुके हैं। उपचुनाव में भाजपा ने अपना असर दिखाया है। 11 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने 7 सीटों पर कब्जा किया। समाजवादी पार्टी को तीन और अपना दल सोनेलाल पटेल को एक सीट मिली है। कुल मिलाकर इस उपचुनाव में भाजपा का दबदबा बरकरार दिखा है।

Harsh Pandey
Published on: 24 Oct 2019 2:26 PM GMT
उप्र विधानसभा उप-चुनाव! भाजपा ने लहराया परचम, देखें पूरी सूची
X

लखनउ: उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में सभी 11 सीटों की मतगणना के नतीजे सामने आ चुके हैं। उपचुनाव में भाजपा ने अपना असर दिखाया है। 11 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने 7 सीटों पर कब्जा किया। समाजवादी पार्टी को तीन और अपना दल सोनेलाल पटेल को एक सीट मिली है। कुल मिलाकर इस उपचुनाव में भाजपा का दबदबा बरकरार दिखा है।

वहीं समाजवादी पार्टी ने तीन सीटें जिसमें रामपुर की प्रतिष्ठापूर्ण सीट भी शामिल है अपनी झोली डालकर जोरदार ढंग से वापसी का अहसास कराया है। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी इस उप चुनाव में अपना खाता नहीं खोल सकी हैं।

  • निर्वाचन क्षेत्र प्रत्याशी दल प्रतिद्वंद्वी दल अंतर परिणाम
  • गंगोह-7 किरत सिंह भाजपा नौमान मसूद कांग्रेस 419 विजयी
  • रामपुर-37 डा. तज़ीन फातमा सपा भारत भूषण भा ज पा 7716 विजयी
  • इगलास-77 राजकुमार सहयोगी भाजपा अभय कुमार बसपा 5937 विजयी
  • लखनउ कैंट-175 सुरेश चन्द्र तिवारी भाजपा मेजर आशीष चतुर्वेदी सपा 5428 विजयी
  • गोविन्दनगर-212 सुरेन्द्र मैथानी भाजपा करिश्मा ठाकुर कांग्रेस 21244 विजयी
  • मानिकपुर-237 आनन्द शुक्ला भाजपा डा0 निर्भय सिंह पटेल सपा 12840 विजयी
  • प्रतापगढ़-248 राजकुमार पाल अपना दल (सो) बृजेश वर्मा सपा 29721 विजयी
  • ज़ैदपुर-269 गौरव कुमार सपा अम्बरीश भाजपा 4165 विजयी
  • जलालपुर-280 सुभाष राय सपा डा0 छाया वर्मा बसपा 790 विजयी
  • बलहा (अ.जा.)-282 सरोज सोनकर भाजपा किरन भारती सपा 4475 विजयी
  • घोसी 354 विजय कुमार राजभर भाजपा सुधाकर सिंह निर्दलीय 1773 विजयी

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story