×

UP Politics: भूपेंद्र चौधरी बोले, सीएम योगी पर राहुल गांधी की टिप्पणी ओछी ओर निंदनीय

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर राहुल गांधी की टिप्पणी ओछी और निंदनीय है।

Network
Newstrack Network
Published on: 7 Feb 2023 4:09 PM GMT
UP News
X

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Pic: Social Media)

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर राहुल गांधी की टिप्पणी ओछी और निंदनीय है। जो यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि उन्हें न इतिहास पता और न ही वर्तमान ज्ञान है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज स्थापित किया है, विकास के कार्य हो रहे है। राहुल गांधी का यह बयान उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोहनिंद्रा में हैं वह उत्तर प्रदेश में आए नहीं हैं, इसलिए उन्हें यूपी के विकास की जानकारी नहीं है।

विपक्ष यूपी के का वातावरण खराब करने की कर रहा कोशिश : भूपेंद्र चौधरी

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सहित विकास के एजेंडे पर लगातार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही हैं। प्रदेश तथा प्रदेशवासियों को आर्थिक समृद्ध बनाने के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार अनवरत काम कर रही है। लेकिन विपक्ष उत्तर प्रदेश का वातावरण खराब करने की कोशिशें लगातार कर रहा है। लेकिन विपक्ष के मंसूबे कामयाब नहीं होगें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, राहुल गांधी को सामाजिक समरसता के बारे में ज्ञान नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वस्पर्शी सनातन संस्कृति के उपासक हैं। योगी के लिए मानव मात्र की चिंता, उसकी समस्याओं का निराकरण और बिना भेदभाव सबका कल्याण सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस हमेशा से आस्था के साथ खिलवाड़ करती रही है। भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वालों को गोरक्षपीठ की सामाजिक समरसता के बारे में ज्ञान नहीं है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story