×

Aligarh News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, संजीव राजा का जीवन हमेशा पार्टी और संगठन के लिए समर्पित रहा

Aligarh News: कई विधायक, सांसद और संगठन के पदाधिकारी भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक संजीव राजा को याद किया गया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 13 Feb 2023 4:24 PM GMT
BJP state president
X

BJP state president

Aligarh News: अलीगढ़ में पूर्व विधायक संजीव राजा के उठावनी कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आगरा रोड स्थित कैलाश फार्म हाउस में पहुंचे. इस दौरान भाजपा के कई विधायक, सांसद और संगठन के पदाधिकारी भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक संजीव राजा को याद किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा हम सबके लिए यह दुःखद क्षण है। अपने भाई संजीव राजा को श्रंद्धाजलि देने के लिए एकत्र हुए है। उन्होंने कहा कि संजीव राजा का जीवन हमेशा पार्टी और संगठन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि संगठन के नाते संजीव राजा से 22 साल पुराना संबंध था। पार्टी की बैठकों में अभियानों में हम मिलते थे।

पूरे उत्तर प्रदेश में उनका बहुत योगदान रहा

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए जिन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया। उसमें अलीगढ़ ही नहीं , ब्रज क्षेत्र और पूरे उत्तर प्रदेश में उनका बहुत योगदान रहा। उन्होंने कहा कि जब मैं मंत्री था अलीगढ़ के विकास के लिए संजीव राजा विजन के साथ मिलते थे उन्होंने कहा कि संजू राजा के निधन हम सबके लिए बहुत कष्टदायक है, लेकिन नियति को जो मंजूर है वही होगा।

संकट की घड़ी में हम सब उनके साथ खड़े रहेंगे

उन्होंने कहा कि हम सब लोग उनकी कमी को पूरा नहीं कर सकते. लेकिन इस संकट और दुख की घड़ी में हम सब मिलकर उनके परिवार के साथ खड़े रहेंगे। आज जो काम अधूरा छोड़ गए हैं। उसको पूरा करेंगे।इस तरह का प्रयास पार्टी और संगठन के लोगों को करना है। उन्होंने कहा कि संजीव राजा की जो तपस्या और संघर्ष एक जनप्रतिनिधि के नाते है। उनकी जो धरोहर है । वह हमारे बीच में हमेशा रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सब को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी संगठन परिवार और अलीगढ़ के साथ खड़े रहेंगे और उनके परिवार को जो दुख कष्ट हुआ है हम सब का प्रयास रहेगा कि उनकी स्मृति हमेशा बनी रहे। हम लोगों का साथ ही उनका संबल बना रहेगा। उन्होंने कहा कि जो काम अधूरा छोड़ गए हैं । उसको पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि संजीव राजा का जो पार्टी में योगदान रहा।हमेशा स्मरणीय रहेगा और इस दुख की घड़ी में उनके रिक्त स्थान को भरने की कोशिश करेंगे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story